Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

चौड़ीकरण में आड़े आ रहे धार्मिक स्थलों को हटाने पंहुचा प्रशासन , 13 मंदिर 1 मजार 2 मस्जिद और 2 जैन मंदिर विकास की जद में

उज्जैन में केडी गेट से इमली चौराहा तक चौड़ीकरण में आड़े आ रहे धार्मिक स्थलों और मकानों के प्रभावित हिस्सों को गुरुवार सुबह प्रशासन की टीम हटाने पहुंची है। मुस्लिम समाज के लोग इसके विरोध में उतर आए। महिलाएं मस्जिद के सामने ही सड़क पर बैठ गईं। नगर निगम और पुलिस के अधिकारियों ने समझाया, तब समाज के लोगों ने खुद ही मस्जिद के हिस्से को गिराने का निर्णय लिया।

चौड़ीकरण में हटना है धार्मिक स्थल

केडी गेट से लेकर इमली चौराहा तक जून 2023 में चौड़ीकरण का काम शुरू हुआ था। बीच में 13 मंदिर, 1 मजार, 2 मस्जिद, 2 जैन मंदिर जद में आ रहे हैं। 32 मकानों की गैलरी और आगे के हिस्से भी तोड़े जाने हैं। इसके बाद इस रास्ते पर पोल पर ‎लाइन खींचते हुए सेंट्रल लाइट लगाई ‎जाएगी और दूसरे अधूरे काम पूरे किए जाएंगे।

केडी गेट से इमली चोराहा तक प्रस्तावित चौड़ी करण

 

चौड़ीकरण शुरू होता हैं तो यह सिंहस्थ 2028 के लिए पहला बड़ा काम होगा। वर्तमान में केडी गेट से नयापुरा, भैरूनाला, लालबाई-फूलबाई होते हुए ईमली तिराहा तक यह मार्ग साढ़े 5 से साढ़े 7 मीटर तक चौड़ा है यानी काफी संकरा है। यह 15 मीटर चौड़ा करना प्रस्तावित है

Related posts

दुकानों पर नाम लिखने वाला मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: TMC सांसद महुआ मोइत्रा पहुंची कोर्ट

कही आप मिलावट वाली मिर्च तो नही खा रहे , उज्जैन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावटी लाल मिर्च बनाने के कारखाने पर दबिश दी और सेम्पल लिए

Jansamvad Express Digital

PM मोदी अरुणाचल प्रदेश पहुचे चीन से लगी सेला टनल का उद्घाटन किया

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment