Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

पैसो की खातिर 29 साल की उम्र में बूढ़े से हुआ प्यार:5 साल रही लीव इन में

दुनियाभर में कई ऐसे लोग हैं, जो पैसों की खातिर कुछ भी कर गुजरते हैं. कई लोग ड्रग कार्टल से जुड़ जाते हैं, तो कुछ लोग दूसरा रास्ता ही अख्तियार कर लेते हैं. ऐसा ही कुछ एक 29 साल की महिला ने किया. उसने अपने से 34 साल बड़े शख्स को शुगर डैडी बना लिया. शुगर डैडी यानी वो शख्स जिसके साथ लड़कियां हमेशा रहती हैं, बदले में उन महिलाओं को पैसे और गिफ्ट देने होते हैं. महिला 5 साल तक उस बूढ़े शख्स के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रही, बदले में उसे ढेर सारे पैसे और गिफ्ट मिलते थे. लेकिन ऐसा करते-करते उसे बूढ़े आदमी से प्यार हो गया. महिला ने हाल ही में अपनी कहानी शेयर की. इस महिला का नाम नोवा हॉथ्रोन (Nova Hawthorne) है, जो मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली है.

हालांकि, ये पहला मामला नहीं है, जब कोई कमसिन महिला को अपने से बड़े शख्स से प्यार हो गया. विदेशों में अक्सर इस तरह की घटनाओं के बारे में सुनने और पढ़ने को मिलता है. कभी कोई बूढ़ी महिला को अपने से 37 साल छोटे शख्स के साथ प्यार हो जाता है, तो कभी 50 साल बड़े आदमी से कोई लड़की प्यार कर बैठती है. हालांकि, इन सब रिश्तों में लोग अक्सर छोटी उम्र वाले को पैसे की खातिर ऐसा करने का दावा करते हैं. लेकिन कई रिश्ते बिल्कुल सच्चे होते हैं, जो आज भी साथ हैं.

नोवा ने बताया कि जब वो 24 साल की थी, उसे पैसे की काफी जरूरत थी. ऐसे में वो 59 साल के जेम्स को अपना शुगर डैडी बना लिया. दोनों एक साथ एक ही घर में रहने लगे. नोवा के हर जरूरत को जेम्स पूरा करने लगा. वो न सिर्फ पैसे देता था, बल्कि खूब गिफ्ट भी देता था. 5 साल तक दोनों साथ रहे. इस दौरान ये एक-दूसरे के करीब होते चले गए. जो रिश्ता पैसों की खातिर शुरू हुआ था, वो प्यार में बदल गया था. नोवा ने बताया कि शुरुआत से ही हमारे बीच एक जबरदस्त केमेस्ट्री बन गई. पहली रात को ही मुझे ऐसा लगा कि हमारा रिश्ता एक क्लाइंट और वर्कर का नहीं है.

नोवा के मुताबिक, पहले सप्ताह से ही जेम्स मुझे समझने लगा था. मैं कौन थी, मेरी अंतरात्मा की आवाज को जेम्स पहचानने लगा था. हम एक-दूसरे से खूब बात करते थे. उन सबमें जेम्स का अपना एक अलग व्यू होता था, जिसकी वजह से मैं उसके करीब होती चली गई. हम एन्वॉयरमेंट से लेकर पोलिटिकल व्यूज तक, सोसाइटी की दकियानूसी सोच से लेकर लोगों के दोहरे व्यवहार तक के बारे में बातचीत की. न्याय और अन्याय पर हमारी बात होती थी. इन सब बातों के बाद मैंने निष्कर्ष निकाला कि जेम्स वाकई में एक अच्छा इंसान है. वह ऐसा व्यक्ति था जिसके साथ मैं खुद को अनुकूल पाती थी. वह बेहद बुद्धिमान शख्स है.

हालांकि, ये पहला मामला नहीं है, जब कोई कमसिन महिला को अपने से बड़े शख्स से प्यार हो गया. विदेशों में अक्सर इस तरह की घटनाओं के बारे में सुनने और पढ़ने को मिलता है. कभी कोई बूढ़ी महिला को अपने से 37 साल छोटे शख्स के साथ प्यार हो जाता है, तो कभी 50 साल बड़े आदमी से कोई लड़की प्यार कर बैठती है. हालांकि, इन सब रिश्तों में लोग अक्सर छोटी उम्र वाले को पैसे की खातिर ऐसा करने का दावा करते हैं. लेकिन कई रिश्ते बिल्कुल सच्चे होते हैं, जो आज भी साथ हैं.

Related posts

15 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले ऑटो चालक के अवैध मकान को जमीदोज किया

अरावली मामले में SC ने अपने ही पिछले फैसले पर लगाई रोक

Jansamvad Express Digital

इजराइली एम्बेसी के पास लो इंटेसिटी के धमाके, पुलिस जाँच में जुटी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page