Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

सावन का चोथा सोमवार आज : बाबा महाकाल की आज चोथी सवारी , मंत्री रावत और भूरिया होंगे सवारी में शामिल

उज्जैन | मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्द महाकालेश्वर मंदिर में इन दिनों सावन माह के चलते बाबा के भक्तो का जमावड़ा लगा हुआ है |  सावन के चौथे सोमवार पर आज उज्जैन में महाकाल के दर्शन के लिए भक्तों की कतारें लगी हैं। भस्म आरती के लिए रात 2.30 बजे मंदिर के पट खोले गए थे, जो आज रात 10.30 बजे तक खुले रहेंगे। आज 3 लाख से ज्यादा भक्तों के आने की संभावना है।

शाम 4 बजे सावन की चौथी सवारी में महाकाल अपनी प्रजा का हाल जानने निकलेंगे। बाबा महाकाल बैलगाड़ी में नंदी पर विराजमान होकर श्री उमा-महेश के स्वरूप में दर्शन देंगे। पालकी में भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में विराजित रहेंगे। हाथी पर श्री मनमहेश, गरुड़ रथ पर श्री शिव तांडव प्रतिमा होगी। सवारी में भजन मंडली, सशस्त्र बल की टुकड़ी, घासी जनजातीय समूह के कलाकार नृत्य करते हुए चलेंगे।

खंडवा के ओंकारेश्वर में मंगला आरती के बाद भगवान ओंकार का विशेष श्रृंगार किया गया। दोपहर 2 बजे ओंकारेश्वर और ममलेश्वर महाराज नगर भ्रमण पर निकलेंगे। सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में बेल पत्र, शमी पत्र, धतूरा, आक और फूल अर्पित कर भोले की आराधना की जा रही है। छिंदवाड़ा में पातालेश्वर मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का कुशा के जल से अभिषेक किया। ​​​​​​​रतलाम में मां कालिका मंदिर से केदारेश्वर तक कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है।

प्रदेश सरकार के दो मंत्री होंगे सवारी में शामिल

सावन के पहले सोमवार से ही सवारी में सरकार के प्रतिनिधि के रूप में शामिल हो रहे है , मंत्री गोविन्द सिंह  राजपूत , तुलसी सिलावट ,जगदीश देवड़ा और राजेश्र शुक्ल अभी तक बाबा की सवारी मे शामिल हो चुके है , वही  सावन के चौथे सोमवार पर वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत भी भस्म आरती में शामिल हुए। वे और महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया शाम को सवारी में भी शिरकत करेंगे।

 

Related posts

भारत लगातार तीसरी बार करेगा स्क्वैश विश्व कप की मेज़बानी

Jansamvad Express Digital

भाजपा ने निर्वाचन आयोग से की कार्रवाई की मांग

बीजेपी की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page