Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

इंदौर में दो दिवसी NRI समिट का आयोजन आज

इंदौर में तीसरी दो-दिनी एनआरआई समिट 16 दिसंबर से ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में शुरू होगी। इसकी सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। समिट का उद्देश्य विभिन्न देशों से आए डेढ़ सौ से ज्यादा इंदौरी एनआरआई को एकजुट करना है।

इसमें व्यापार, संस्कृति और वैश्विक सहयोग के अवसर शामिल होंगे। यह दो-दिनी आयोजन फोरम की सालभर की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित करेगा। इसमें निवेश के अवसरों को बढ़ावा देने से लेकर एनआरआई को इंदौर की परंपराओं और मूल्यों से जोड़ने वाले आयोजनों का समावेश होगा।

इस साल की समिट का मुख्य उद्देश्य भारत में निवेश के अवसरों को प्रदर्शित करना है। इसमें यह दिखाना है कि एनआरआई देश के विकास में कैसे सक्रिय रूप से भाग ले सकते हैं। समिट के दौरान एनआरआई उनके निवास देशों में अपनाई गई श्रेष्ठ प्रथाओं को साझा करेंगे। इस बीच यह भी बताया जाएगा कि इन प्रथाओं को इंदौर के विकास में कैसे लागू किया जा सकता है।

समिट में अर्पित जैन (नीदरलैंड), सौरव गुप्ता, अंशुल लाड (यूएसए), रॉबिन सुनील पल (आयरलैंड), अंकित अग्रवाल (साइप्रस), शिवम शुक्ला (ऑस्ट्रेलिया), मितेन सोनी, आशीष अग्रवाल (कनाडा), अर्पित बंग, स्नेहा लड्‌ढा (न्यूजीलैंड), शीतल जैन, विक्रांत राठौर (सिंगापुर), विकास चौधरी, सोनिया बिल्लौरे (स्वीडन), आनंद शर्मा (जर्मनी), शामिल होंगे

Related posts

उज्जैन के 10 सेंटर पर आज हो रही MPPSC परीक्षा , कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की जा रही परीक्षा

उज्जैन- प्रत्येक दिन के कार्य की कार्ययोजना बना कर कार्यप्रगति सुनिश्चित करे : कलेक्टर

Jansamvad Express Digital

इंदौर में एस आई की पिटाई : उज्जैन में नशे में ड्यूटी कर रहा आरक्षक निलंबित

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page