Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

जयपुर में गैस टेंकर की ट्रक से टक्कर के बाद भीषण आग : 5 जिन्दा जले , 40 वाहन जल कर खाक

जयपुर में शुक्रवार सुबह अजमेर हाईवे पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने एलपीजी गैस से भरे टैंकर में धमाका हो गया। हादसे में 7 लोग जिंदा जल गए और 35 लोग झुलसे हैं। टैंकर को एक ट्रक ने टक्कर मारी थी। टैंकर से बाहर निकलने के बाद 200 मीटर दूर तक गैस फैल गई और अचानक आग पकड़ ली। इसके साथ ही पूरा इलाका आग का गोला बन गया।

जानकारी के अनुसार टैंकर सुबह करीब अजमेर से जयपुर की ओर आ रहा था। सुबह करीब 5.44 मिनट पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने से वह वापस अजमेर की ओर यू-टर्न ले रहा था। इसी दौरान जयपुर से आ रहा ट्रक टैंकर से भिड़ गया।

विस्फोट की आवाज 10 किलोमीटर दूर तक सुनी गई, जिससे स्थानीय निवासी डर गए और वे यह सोचने पर मजबूर हो गए कि आखिर हुआ क्या है। आग इतनी भीषण थी कि 300 मीटर के दायरे में कई वाहन इसकी चपेट में आ गए और पूरी तरह जल गए। कई ईंधन टैंकों के फटने से बार-बार विस्फोट हुए। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं।

केमिकल फैलने के कारण आग ज्यादा बढ़ी

टैंकर में ब्लास्ट के बाद करीब 500 मीटर तक सड़क पर केमिकल फैल गया। इस कारण आग की चपेट में कई गाड़ियां आ गईं। एक फैक्ट्री भी केमिकल के कारण जल गई।

CM भजनलाल ने जताया दुख, SMS अस्पताल पहुंचे

हादसे के तुरंत बाद CM भजनलाल शर्मा ने एसएमएस अस्पताल जाकर चिकित्सकों को तत्काल आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं घायलों की समुचित देखभाल के निर्देश दिए। सीएम ने बताया कि प्रशासन द्वारा बचाव कार्य निरंतर जारी है। स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाएं पूरी तत्परता से काम कर रही है।

Related posts

भोरासा से सीहोर पहुंची सुंदर-सुंदर कावड़,कावड़ में दिखा भक्ति व देश भक्ति का जुनून

रतलाम की आलोट विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ काम करने वाले पार्षद और कार्यकर्ताओ को पार्टी ने दिया नोटिस

Jansamvad Express Digital

बैलेट पेपर पर भी हारी कांग्रेस – हिमंत बिस्वा सरमा का कांग्रेस पर बड़ा हमला

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page