Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default

भोपाल || देश के कई राज्यों में शीतलहर का कहर देखने को मिल रहा है ,  मध्यप्रदेश में भी शीतलहर कहर बना हुआ  है , एमपी में आज करीब  14 जिलों में  शीतलहर को लेकर मौसम विभाग ने  अलर्ट जारी किया  है। कई शहरों में रात का टेम्परेचर 7 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर-उज्जैन समेत पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में भी कंपकंपी छूट रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिन ऐसी ही ठंड पड़ेगी। उधर, खंडवा में कोहरे के कारण यात्री बस की जननी एक्सप्रेस से भिड़ंत हो गई।

जिन जिलों में शीतलहर का अलर्ट है, उनमें भोपाल, ग्वालियर-जबलपुर के अलावा मुरैना, भिंड, दतिया, राजगढ़, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, उमरिया और कटनी भी शामिल हैं। इससे पहले बुधवार को प्रदेश के 37 जिलों में सुबह मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। भोपाल, उज्जैन और शाजापुर में इतना घना कोहरा था कि विजिबिलिटी 50 मीटर ही रह गई थी।

Related posts

जम्मू कश्मीर में विधायको की संख्या रिजल्ट के बाद होगी 95 बहुमत का आंकड़ा होगा 48 : LG को 5 विधायक मनोनीत करने का अधिकार

Jansamvad Express Digital

पूर्व विधायक दिलीप गुर्जर ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को लिखा पत्र : जनता के लिए की बड़ी मांग

Jansamvad Express Digital

वर्दी असली थी पहनने वाला फर्जी निकला : खाकी वर्दी पहन कर झाडा रोब और लगा दिया कई लोगो को चुना

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment