Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

महाकाल मंदिर दर्शन के नाम पर अवैध वसूली : आरोपियों की संख्या हुई 11 , दो मीडिया कर्मी सहित पूर्व भस्म आरती प्रभारी बना आरोपी

उज्जैन ||  विश्व प्रसिद्द महाकालेश्वर मंदिर में देश भर से आने वाले श्रद्धालु  से दर्शन करवाने के नाम पर अवैध वसूली करने वाले मंदिर के कर्मचारी सहित बाहरी लोगो पर पुलिस की कार्यवाही जारी है | महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की शिकायत के बाद महाकाल थाना पुलिस ने अवैध वसूली करने वाली गैंग पर  शिकंजा कसना शुरू कर दिया है |

क्या है पूरा मामला समझे 

श्रद्धालुओ की आपत्ति के बाद मंदिर समिति के द्वारा एक मामला दर्ज करवाया गया था जिसमे महाकाल थाना पुलिस ने जाँच के दोरान मंदिर के कुछ कर्मचारियों को दोषी पाया था जाँच में जिन लोगो के नाम सामने आए उसमे मंदिर के कर्मचारी विनोद चोकसे और राकेश श्रीवास्तव का नाम सामने आया जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गाय |

पुलिस पूछताछ के बाद उनकी  कोर्ट से रिमांड भी मिली और रिमांड में और भी नामो का खुलासा हुआ जिसके बाद महाकाल थाना पुलिस ने मंदिर के चार  कर्मचारी और निजी कंपनी के दो कर्मचारी को आरोपी बनाया और गिरफ्तार भी किया |

पुलिस ने जाँच के दोरान ही जिन छ: लोगो को आरोपी बनाया उसमे सत्कार अधिकारी अभिषेक भार्गव , आईटी सेल प्रभारी राजकुमार , प्रोटोकाल प्रभारी राजेन्द्र सिसोदिया , रितेश शर्मा और निजी कमपनी के दो कर्मचारी ओमप्रकाश और जितेन्द्र शामिल थे | इनमे से पांच लोगो को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी और उन्हें जेल भी भेज दिया गया | लेकिन रितेश की बाद में गिरफ़्तारी होने के चलते गुरुवार को उसकी रिमांड ख़त्म हुई जिसमे और भी नामो का खुलासा हुआ |

दो मीडिया कर्मी और एक कर्मचारी बना आरोपी 

महाकाल थाना पुलिस ने रितेश से पूछताछ की तो और भी नाम सामने आ गए इसमें दो मीडिया कर्मी और एक मंदिर कर्मचारी को पुलिस ने आरोपी बनाया है , पुलिस जिन मीडिया कर्मी को आरोपी बनाया  है उसमे  पंकज शर्मा और विजेंद्र यादव के नाम है जबकि मंदिर के जिस  कर्मचारी को  आरोपी बनाया वह  पूर्व भस्म आरती प्रभारी  आशीष शर्मा  है |

इनसे भी हुई पूछताछ 

महाकाल मंदिर में दर्शन के नाम पर की जाने वाली अवैध वसूली मामले में पिछले दस दिन में पुलिस 2 दर्जन से ज्यादा लोगो को थाने बुला कर पूछताछ कर चुकी है , इसी क्रम में गुरुवार को महाकाल थाना पुलिस ने मंदिर के कर्मचारी भीमराज, उमेश पंड्या और अखिल खांडेकर से भी पूछताछ की है |

इनका कहना .......

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया की मामले में जाँच चल रही है , अभी तक जिन लोगो को गिरफ्तार किया गया था उनसे पूछताछ पूरी होने के बाद सभी को माननीय न्यायलय पेश किया गया था जन्हा से उन्हें जेल भेज दिया गया , फ़िलहाल दो मीडिया कर्मी और एक मंदिर कर्मचारी का इन्वाल्मेंट पाया गया जिन्हें आरोपी बनाया गया है , जिन लोगो को आरोपी बनाया गया है उसमे पंकज शर्मा और विजेंद्र यादव नमक दो मीडिया कर्मी है और आशीष शर्मा नामक मंदिर का कर्मचारी है | जल्द गिरफ्तार किया जाएगा , उक्त मामले में जाँच अभी भी जारी है | 

Related posts

देश में पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान कल :21 राज्यों की 102 सीटों पर होगा मतदान

राष्ट्रपति मुर्मु ने स्कोप एमिनेंस अवार्ड्स में पीएसई की भूमिका को सराहा

Jansamvad Express Digital

Covid-19 Cases in India: दिल्ली से केरल तक बढ़ रहे कोरोना के मरीज , जानें कितना खतरनाक है नया वेरियंट

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment