Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागखेलमध्यप्रदेशराज्य

विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न, विजेताओं को किया गया सम्मानित

घट्टिया/दिपांशु जैन. तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बिछड़ौद में रविवार को एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत पुरुष वर्ग में रस्साकशी, गोला फेंक, 200 मीटर दौड़ सहित महिला वर्ग में 100 मीटर दौड़, खो-खो एवं गोला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन बड़े हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ।

यह आयोजन खेल एवं नेहरू युवा केंद्र खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिलाधिकारी अभिलाष म्हस्के निर्देशन में मालवा दर्पण खेल एवं शिक्षा विकास संस्था के बैनर तले किया गया। आयोजन के संयोजक समाजसेवी महेंद्र रंगवाल रहे। अतिथि ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि मुकेश चांदना, अवंतिका सुंदरम सामाजिक सेवा संस्था से समाजसेवी अरविंद सोलंकी, धर्मेंद्र सोलंकी, वालंटियर मुकेश जाटव, दिपांशु जैन, शिवजीतसिंह सोलंकी आदि रहे। अतिथियों ने सर्वप्रथम भूमि का पूजन कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए आयोजन की शुरुआत की।

आयोजन में खिलाड़ियों ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया। जिसमें गोला फेंक में राकेश कछावा, दौड़ में आकाश विश्वकर्मा, रस्साकसी में बिछड़ौद (इस्तमुरार) टीम प्रथम रही। वहीं गोला फेंक में राजपालसिंह, दौड़ में करण परमार, रस्साकसी में कोबरा टीम बिछड़ौद (खालसा) द्वितीय रही। साथ ही महिला वर्ग में गोला फेंक में संध्या गामी, खो- खो में आरके बजरंग क्लब घट्टिया, दौड़ में संध्या गामी प्रथम रही।

वहीं गोला फेंक में आराधना गरासिया, खो-खो मां भवानी नारी शक्ति ग्रुप बिछड़ौद (खालसा), दौड़ में नितू मंडलोई ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही तृतीय स्थान पर रहे विजेताओं को भी अतिथियों द्वारा शील्ड, प्रमाण-पत्र भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान नरेंद्र पाटीदार, पंकज दवे, हर्षित राठौर, शैलेन्द्र प्रजापत, गजेन्द्र राठौर, अंकित पाटीदार, अखिलेशसिंह, कमलेश प्रजापत, नरेंद्रसिंह चौहान, अशोक सिसौदिया सहित सैंकड़ों युवा और ग्रामीणजन आदि मौजूद रहे। संचालन समाजसेवी जीवन प्रजापति ने किया। आभार समाजसेवी ओम शर्मा ने माना। जानकारी वालंटियर नानू बना ने दी।

Related posts

LOC में आतंकियों की नाकाम घुसपैठ की कोशिश :जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में 2 आतंकी ढेर

Jansamvad Express Digital

अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुने जाने के लिए वोटिंग: कमला हैरिस की जीत तय

Jansamvad Express Digital

महाकाल दर्शन करने आये युवक की होटल की छत से गिरने से हुई मौत

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page