Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में महिलाए तैनात

भोपाल / नवसारी  || मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सुरक्षा और कारर्केड सहित व्यवस्थाओं की समस्त कमान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज महिलाएं संभाल रही हैं।

सुरक्षा की जिम्मेदारी उप पुलिस अधीक्षक सुश्री बिट्टू शर्मा के पास है, वहीं मुख्यमंत्री का वाहन इंस्पेक्टर सुश्री इरशाद अली चला रही हैं, कारकेड के वाहनों की जिम्मेदारी सपना सहित अन्य महिला चालकों पर है।

ओएसडी का दायित्व अंडर सेक्रेटरी सुश्री श्रीलेखा क्षोत्रीय निभा रही है ,और प्रेस अधिकारी की जिम्मेदारी श्रीमती बिंदु सुनील और सुश्री सोनिया परिहार के पास है ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था में भी महिलाए होंगी तैनात 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गुजरात के नवसारी पहुंचे। यहां उन्होंने लखपति दीदियों से बात की। इसके बाद वे वानसी बोरसी गांव में करीब डेढ़ लाख लखपति दीदियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

पीएम के इस मेगा इवेंट की खास बात ये है कि महिला दिवस के मौके पर केवल महिला पुलिसकर्मियों का सिक्योरिटी कवर तैनात किया गया है। ऐसा देश में पहली बार हो रहा है।

2,165 कांस्टेबल, 187 इंस्पेक्टर, 61 सब-इंस्पेक्टर, 19 डीएसपी, पांच डीएसपी, एक आईजी और एक एडीजी PM के हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक की सिक्योरिटी का जिम्मा संभालेंगी।

Related posts

श्रावण माह का अंतिम सोमवार : आज निकलेगी उज्जैन में श्री महाकालेश्वर भगवान की सावन की चौथी सवारी

अनंत अंबानी की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी, जियो बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

Ujjain News: खड़े हनुमान जी पर भ्रम खत्म, प्रशासन बोला- प्रतिमा नहीं हटाई, संतों से होगा संवाद

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page