Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्म महोत्सव को लेकर संविधान धर्म जागरण यात्रा का आयोजन संपन्न

घट्टिया ||  तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बिछड़ौद में बुधवार को संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अंबेडकर के जन्म महोत्सव के निमित्त में संविधान धर्म जागरण यात्रा का आयोजन संपन्न हुआ। जिसके अंतर्गत संविधान यात्रा बुधवार को क्षेत्र के ग्राम मालीखेड़ी, रूणजी, गडरोली होकर शाम 4 बजे बिछड़ौद पहुंची।

जहां यात्रा का सरपंच प्रतिनिधि मुकेश चांदना के नेतृत्व में पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। सरपंच प्रतिनिधि चांदना ने संबोधित करते हुए कहा कि भीमराव अम्बेडकर ने देश में अपनी एक अलग ही मिशाल पेश की है। देश में जिस प्रकार से उन्होंने संविधान बनाया है, हम सभी को उसका पालन करना चाहिए।

संविधान नहीं बचेगा, तो हमारे जीवन जीने के अधिकार भी खत्म हो जाएंगे। यात्रा बिछड़ौद से होकर वापस ग्राम सजनखेड़ा, दौलतपुर, झीतरखेड़ी होते हुए घट्टिया पहुंची। जहां सभी सदस्यगणों क शपथ विधि समारोह संपन्न हुआ। तहसील अध्यक्ष मोहनलाल चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि अजाक्स जिला उज्जैन द्वारा “संविधान बचाओ, भारत बचाओ” अभियान को लेकर गांव- गांव की और “शुद्ध बनो- बुद्ध बनो” की भावनाओं के साथ यह यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य संविधान की रक्षा करना, भारतीय संविधान निर्माण में योगदान देना आदि के साथ अंबेडकर जी का स्मरण, सम्मान, पुष्पांजलि, कवि सम्मेलन आदि कार्यक्रम संपन्न हुए। इस दौरान सैंकड़ों भीम सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्तागण आदि मौजूद रहे।

Related posts

मोदी 3.0 में अब तक 11 बड़े रेल हादसे: झारखण्ड में बाम्बे हावड़ा मेल और मालगाड़ी की हुई भिडंत

छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ का मनाया जन्मदिन,,,,, बच्चों को बाटी कापी, पेंसिल, रबड़, बिस्किट के पैकेट,,,,

सोतेले पिता ने नाबालिग के साथ की छेडछाड पुलिस ने किया मामला दर्ज

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment