Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

आपदा में डॉ. मोहन यादव की संवेदनशीलता और तत्परता सच्चे मुख्यमंत्री की पहचान : सिंधिया

गुना/भोपाल। केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना संसदीय क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का संयुक्त निरीक्षण द्वारा किया। इस अवसर पर सिंधिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि संकट की घड़ी में डॉ यादव ने जनजीवन की सुरक्षा को सर्वोपरि रखा, यही सच्चे नेतृत्व की पहचान है।सिंधिया ने बताया कि 27 जुलाई की रात आपदा की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने गुना, शिवपुरी और अशोकनगर के कलेक्टरों को तत्काल निर्देश दिए, SDRF को सक्रिय किया और राहत कार्यों में प्रशासन को पूरी तरह झोंक दिया।

मुख्यमंत्री हर चार घंटे में लगातार स्थिति की समीक्षा करते रहे और स्वयं प्रभावित जिलों का दौरा कर राहत कार्यों की निगरानी की।जलवायु परिवर्तन और भारी वर्षा के चलते सिंध नदी व अन्य जल स्रोतों का जलस्तर अचानक बढ़ने से भारी क्षति हुई। फिर भी यह सुनिश्चित किया गया कि एक भी जान न जाए, यही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता थी और बनी रहेगी,” सिंधिया ने कहा।

जलवायु परिवर्तन और भारी वर्षा से जलस्तर बढ़ने को आपदा का कारण बताया गया। इसके बावजूद यह सुनिश्चित किया गया कि कोई जनहानि न हो, यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता थी।

Related posts

श्रद्धालु को सुगम दर्शन करवाने में महाकाल मन्दिर प्रबंधन फ़ैल , महिला श्रद्धालु आक्रोशित दिन में पुजारी भी बैठे थे धरने पर

Jansamvad Express Digital

रोहिंग्या और बंगलादेशी के मुद्दे पर दिल्ली में AAP और BJP में जुबानी जंग

Jansamvad Express Digital

डॉ मोहन यादव बोले ‘टेक्सटाइल हब बनेगा मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में व्यापार-व्यवसाय

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page