Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जंग फूड/स्ट्रीट फूड/फास्ट फूड की जांच एवं स्ट्रीट फूड वेंडर को दिया गया प्रशिक्षण

उज्जैन ||   जिले में विभिन्न स्थानों पर निर्मित, वितरित होने वाले जंक फूड/स्ट्रीट फूड/फास्ट फूड के खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। स्ट्रीट फूड के प्रति लोगों में रूचि बढ़ रही है, ऐसे में जरूरी है कि स्ट्रीट फूड हाईजिनिक एवं गुणवत्तापूर्ण हो। स्ट्रीट फूड खाद्य कारोबारकर्ताओं द्वारा जंक फूड/फास्ट फूड में खाद्य योज्यक (फूड एडिटिव्स) जैसे – मोनो सोडियम, ग्यूटामेट, विनेगर, फ्लेवर, रंग, तेल, नमक आदि का कम से कम उपयोग अथवा सीमित मात्रा में उपयोग करने एवं खाद्य पदार्थों के निर्माण में स्वच्छता का पूर्ण ध्यान रखने के संबंध में खाद्य कारोबारकर्ताओं की जांच कर प्रशिक्षित किया जा रहा है।
आमजन के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जवाबदार होते हुये तेल, नमक, शक्कर, कृत्रिम रंग एवं मोनो सोडियम, ग्यूटामेट जैसे एडिटिव्स का उपयोग सीमित मात्रा में करने के लिये जागरूक किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा टाॅवर चैक स्थित चैपाटी एवं इंगोरिया स्थित चैपाटी के स्ट्रीट फूड खाद्य कारोबारकर्ताओं की जांच कर उनके द्वारा विक्रय किये जा रहे खाद्य पदार्थों जैसे – न्यूडल्स, मंचुरियन, पिज्जा, पावभाजी, ज्यूस, आलू टिकिया, चीली पनीर आदि के नमूनें लिये गये तथा खाद्य कारोबारकर्ताओं को स्वच्छता एवं उक्त के संबंध में प्रशिक्षित किया गया।

Related posts

252 नगर पालिकाओं में भी मुकाबला कांटे का, बारां में AAP ने पहली बार बनाया बोर्ड, सीकर में जीत के बाद पथराव

Jansamvad Express Digital

पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट से इमरान खान को राहत , परिवार से मिलने की इजाजत के साथ रिहा करने के आदेश

Jansamvad Express Digital

छत्तीसगढ़ में विधायक दल की बैठक आज , बैठक के बाद हो जाएगा मुख्यमंत्री के नाम का एलान

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment