Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशधर्मप्रयागराजराज्यराष्ट्रीय

प्रयागराज में माघ  मेले में सुरक्षा पूरी सतर्कता के साथ, श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित

प्रयागराज ||  माघ मेले की तैयारियों को लेकर जीआरपी पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। संगम नगरी में पौष पूर्णिमा से शुरू होने वाले स्नान पर्व के पहले ही सभी सुरक्षा इंतज़ामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करना हमारी पहली प्राथमिकता है। महाकुंभ के दौरान जिस तरह व्यापक और सफल सुरक्षा प्रबंधन किया गया था, उसी तर्ज पर माघ मेले के लिए भी विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। दिल्ली में हाल ही में हुए बम विस्फोट को देखते हुए सुरक्षा स्तर को और बढ़ाया जा रहा है तथा सीसीटीवी कैमरों, आधुनिक चेकिंग उपकरणों और हाई-टेक मॉनिटरिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा। जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे प्रशासन के बीच लगातार समन्वय बैठकों का दौर जारी है, ताकि हर चुनौती का समय पर समाधान हो सके। मैं सभी श्रद्धालुओं और यात्रियों से अपील करता हूँ कि पुलिस और रेलवे सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, क्योंकि ये उनकी सुरक्षा और सुविधा के लिए ही हैं।

 

 

 

Related posts

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान से पूर्व विधायक के नेतृत्व में भौरासा नगर के विकास के लिए मिले संजय महाराज

कौन हैं रंजनी श्रीनिवासन : हमास का समर्थन करने पर भारतीय छात्रा का वीजा रद्द:खुद अमेरिका छोड़ा

Jansamvad Express Digital

तहसीलदार गौड़ के बुरहानपुर में डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नत होने पर विदाई समारोह आयोजित

Leave a Comment