Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में आसमान में बादल से उछला न्यूनतम पारा, दिन में भी ठंड का अहसास

ग्वालियर में दो दिन पहले हुई रिमझिम बारिश के बाद सीजन का पहला कोहरा नजर आया है। हाइवे पर दृश्यता 500 मीटर रही है, जबकि शहरी क्षेत्र में कोहरा कम नजर आया और दृश्यता लगभग एक हजार मीटर रही है। दो दिन से आसमान में छाए बादल और दिन भर धूप-छाव की लुका छिपी के चलते रात को लगातार गिर रहे न्यूनतम तापमान में लगभग 5 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है।

बुधवार तड़के न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। दो दिन पहले यह तापमान 9.4 डिग्री पर था। बादल होने और धूप न निकलने से दिन में जरुर लोगों को हल्की ठंडक का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग की माने तो एक नया सिस्टम फिर सक्रिय हो रहा है। जिसके बाद हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

Related posts

राहुल गाँधी मणिपुर और असम दौरे पर रवाना हुए

समय से पहले UPSC के अध्यक्ष मनोज सोनी ने दिया पद से इस्तीफा

Jansamvad Express Digital

शहर के मास्टर प्लान पर कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने शिवराज सरकार के मंत्री मोहन यादव को घेरा , बोले अपने रिश्तेदारों की जमीन आवासी करवा ली

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page