Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

तेलंगानाः हजार स्तंभ मंदिर के नृत्य मंडप का पुनरुद्धार कार्य पूरा

नई दिल्ली: तेलंगाना के वारंगल-हनमकोंडा स्थित ऐतिहासिक हजार स्तंभ मंदिर के नृत्य मंडप का पुनरुद्धार कार्य पूरा हो गया है। यह उपलब्धि काकतीय कालीन विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि उनके संस्कृति मंत्री कार्यकाल के दौरान मंदिर के संरक्षण के लिए धनराशि स्वीकृत की गई थी। उन्होंने पिछले महीने वारंगल दौरे के दौरान कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को लंबित कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए थे।

12वीं शताब्दी में काकतीय शासक रुद्रदेव द्वारा निर्मित यह मंदिर भगवान शिव, विष्णु और सूर्य को समर्पित है। अपने नक्काशीदार स्तंभों, ताराकार स्थापत्य शैली और उत्कृष्ट मूर्तिकला के लिए यह मंदिर तेलंगाना की पहचान माना जाता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की भारत की सांस्कृतिक धरोहर को आने वाली पीढ़ियों के लिए सहेजने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Related posts

ईरान ने अमेरिका के 2 फाइटर जेट्स मार गिराए: साथ ही 2 रेस्क्यू हेलिकॉप्टर पर किया अटैक

jansamvadexpress

रमजान में देव दर्शन करने आई BJP नेता नाजिया इलाही, बोलीं- ‘रमजान में पहले राम का नाम, फिर अजान…’

jansamvadexpress

भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किये बाबा महाकालेश्वर के दर्शन

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token