Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयअपराधउज्जैन संभागमध्यप्रदेशरतलामराज्यराष्ट्रीय

रतलाम के दो बत्ती चौपाटी पर नशे में धुत महिला का हंगामा : पुलिस से भी की अभद्रता

रतलाम || मध्यप्रदेश के  रतलाम  में नशे में धुत एक युवक युवती  ने शहर  दो बत्ती चौपाटी पर सोमवार रात हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया । यहां एक युवक और युवती ने नशे की हालत में जमकर हंगामा किया। थाने ले जाने पर युवती चिल्लाती रही – मैं क्या कर सकती हूं, बता नहीं सकती। भले ही जेल में डाल दो।

युवक-युवती ने पहले पानी-पुरी वाले और फिर बीच-बचाव करने आए पराठे वाले दंपती के साथ मारपीट की। सूचना पर पुलिस पहुंची तो युवती महिला सब-इंस्पेक्टर से भी उलझ गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

चौपाटी पर पराठे की दुकान लगाने वाली रीना गुप्ता (पति मयंक गुप्ता) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पास ही रमेश गुर्जर की पानी-पुरी की दुकान है। वहां आरोपी युवक-युवती आए और खाने की बात पर रमेश को गालियां देने लगे। जब रमेश ने मना किया तो वे झूमाझटकी पर उतर आए।

मैनें और मेरे पति मयंक ने जब बीच-बचाव किया, तो युवती ने मेरा गला पकड़ लिया और थप्पड़ मारे। वहीं, साथ आए युवक ने पति के साथ मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार जमा हो गए और किसी तरह मामला शांत कराया।

पुलिस से भी की गई अभद्रता 

हंगामे की सूचना पर स्टेशन रोड थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। तो महिला द्वारा पुलिस स्टाफ से भी अभद्रता की गई वही  महिला सब-इंस्पेक्टर ने जब युवती का हाथ पकड़कर उसे ले जाने की कोशिश की, तो वह भड़क गई। युवती ने हंगामा करते हुए कहा- “मेरा हाथ क्यों पकड़ा है?” युवती की हालत देख खुद सब-इंस्पेक्टर अपने साथियों से कहती नजर आईं कि “यह होश में नहीं है, 

थाने में भी जमकर किया ड्रामा

पुलिस युवती और युवक को थाने लेकर पहुंची, तो वहां भी उनका ड्रामा खत्म नहीं हुआ। युवती पुलिस के सामने ही फरियादी पक्ष को बाहर निकालने और देख लेने की धमकी देती रही। पुलिसकर्मी उसे लगातार समझाते रहे। 

Related posts

गुरु पुष्प नक्षत्र आज : ध्यान रखे और वह ना ख़रीदे जो आपको पहुंचाए नुकसान : आज के दिन सोने की खरीदी होगी लाभ दायक

Jansamvad Express Digital

बंगाल में ‘सोनार बांग्ला’ युग का आगाज: सुवेंदु अधिकारी होंगे भाजपा के पहले मुख्यमंत्री, आज ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ

लिटिल सनशाइन प्ले स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृशक्ति का सम्मान किया , एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर फाग उत्सव मनाया

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page