Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

जमीनी कार्यकर्ताओं के संघर्ष से पार्टी संगठन मजबूत बनता है-श्री यादव

जगोटी। कांग्रेस संगठन की असली शक्ति उसका कार्यकर्ता हैं जो जमीनी स्तर पर संघर्ष करते हुए संगठन की मजबूती हेतु निरन्तर कार्य करता है,देश का आमजन मंहगाई, बैकारी व सरकार की ग़लत नीतियों से त्रस्त है। भारत जोड़ो यात्रा को मिलें व्यापक जनसमर्थन ने देश में परिवर्तन का माहौल बना दिया है।
उक्त उद्गार पूर्व केंद्रीय मंत्री व मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने उज्जैन प्रवास पर जगोटी क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए व्यक्त किए। श्री यादव ने जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री अनन्त शर्मा, कांग्रेस जगोटी मंडलम अध्यक्ष रामसिंह काका चौधरी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि गिरधारी लाल चौहान, रजनीश तिवारी, जगदीश वर्मा का सम्मान करते हुए पार्टी संगठन के प्रति उनके कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर पूर्व विधायक डा बटुकशंकर जोशी, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष करण कुमारिया,शहर अध्यक्ष रवि भदोरिया, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री चेतन यादव, जिला कांग्रेस सेवादल ग्रामीण अध्यक्ष डा चैनसिह चौधरी, संजय आंजना विनायगा सहित ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारी गण मौजूद थे। उक्त जानकारी कांग्रेस जगोटी सैक्टर प्रभारी रवि बोड़ाना ने दी।

Related posts

कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया आज रतलाम में रहेंगे

Jansamvad Express Digital

उज्जैन RTO चौराहा कोठी रोड: मोड़ पर एक कार बेकाबू होकर नाले में जा गिरी

10 वी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नितीश कुमार : NDA ने शपथ समारोह को लेकर तेयारी शुरू की

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment