Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने के विरोध मे बडनगर कांग्रेस का धरना

बड़नगर। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने के विरोध में एंव किसानो की समस्याओ को लेकर युवक कांग्रेस तथा कृषि कृषक प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान मे ग्राम खरसोदकलां मे कांग्रेसजनो ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेश पटेल के नेत्रत्व मे धरना आयोजित कर माननीय राष्ट्रपति एंव प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन राजस्व निरीक्षक  को सौंपा । ज्ञापन का वाचन कार्यकारी ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राठौड़ ने किया।

महेश पटेल ने मंच से दिखाया आक्रोश                                                                                                                     धरना आंदोलन को सम्बोधित करते हुये महेश पटेल ने आक्रोश व्यक्त करते हुये कहा की राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करना लोकतांत्रिक मुल्यो की हत्या है। देश के संविधान मे सरकार एंव शासन , प्रशासन की गलत नितीयो एंव जनविरोधी कार्यो पर सवाल उठाना अभिव्यक्ति की आजादी है। राहुल गांधी हर र्मोचे पर सरकार को घेर रहे थे। इससे घबराकर उन्हे संसद से बाहर कर उनकी आवाज बंद करने का अनैतिक कार्य किया है। यह घटना देश की संसदीय परम्परा एंव लोकतांत्रिक इतिहास के स्वर्णीम पृष्ठ पर एक बदनुमा दाग है। इसकी भारत मे ही नही समुचे विश्व मे घोर आलोचना हो रही है एंव विश्व का जनमानस भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर चिंतित है।

कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी रहे मोजूद                                                                                                                   धरना आंदोलन को पुर्व मण्डी अध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधी बालुसिंह मोलाखेड़ी, पुर्व ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश धाकड़ , सेवादल अध्यक्ष भरत चैधरी, कृषि कृषक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष देवेश पटेल , पुर्व सरपंच आनन्दीलाल पटेल, पुर्व जनपद सदस्यगण अशोक जैन , बद्रीलाल धाकड़, नाथुलाल परमार, अर्जुनसिंह राठौर आदि ने संबोधित किया । इस अवसर पर युवक कांग्रेस के नगर अध्यक्ष संजय आर्चाय, भोमसिंह झाला, मुकेश चोधरी, लाखनसिंह सिसोदिया अनुप पाटीदार, गोर्धनलाल परमार, शुभम शर्मा , लाला राठोड़, अमन लोहार, शुभम पटवा, मंयक जैन, दिनेष पटेल, पारस सेन, डाॅ. मदनलाल , विपुल पाटीदार, पियुष जैन, करण परमार, गोर्वधन पायलेट, अनिल निर्मोही, पंकज व्यास आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर बारोड़ ने किया व आभार विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष योगेन्द्रसिंह पंवार ने माना।

Related posts

‘स्वदेशी मेला और आकांक्षा हाट’ का आज होगा शुभारंभ

Jansamvad Express Digital

सीएम ममता बनर्जी आज भवानीपुर से भर सकती है नामांकन

KBC की हॉट सीट पर बैठी होनहार एस आई ने तनाव के चलते दे दी जान : डिप्रेशन बना मौत का कारण

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment