Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

इंदौर चिड़िया घर (Indore zoo) में आये नए मेहमान , अभी नही देख सकेंगे लोग

इंदौर | मध्यप्रदेश के  इंदौर शहर में स्थित  चिड़ियाघर (Indore zoo) में  सुंदरी नामक शेरनी (lioness)  ने तीन बच्चो को जन्म दिया है और इन  तीनों शावकों cubs ने हल्का मूवमेंट करना भी  शुरू कर दिया है। सुरक्षा और शेरनी के स्वास्थ  की द्रष्टि से शेरनी (lioness)  को बिल्कुल अलग बाड़े में शोरगुल से दूर रखा गया है। वह अपने शावकों cubs को पलभर के लिए भी अपने से दूर  नहीं होने देती है। उसकी खान पान की डाइट में कई बदलाव किए गए हैं ताकि शावकों को दूध की कमी ना पड़े। आम लोगों को शावकों cubs को देखने के लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा।

इंदौर में टाइगर के बाड़े के पीछे शेर के बाड़े से कुछ दूरी पर शेरनी (lioness) और उनके शावकों cubs को अलग रखा गया है। शेरनी (lioness) द्वारा बच्चो को जन्म दिए  को सात दिन हो गए हैं। शेरनी सुंदरी थोड़ी सुस्त दिखाई दे रही है। तीनाें शावकों cubs की आंख धीरे-धीरे खुलने लगी है। वे दूध पीते हुए ही दिखाई देते हैं। थोड़ा-बहुत चलने भी लगे हैं लेकिन मां उन्हें दूर नहीं जाने देती है।

तीनों मां के पास ही अठखेलियां करते नजर आ रहे हैं। जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। शावकों cubs को जू में आने वाले पर्यटक शावकों को देखने की डिमांड कर रहे हैं लेकिन इस पर रोक लगाई गई है। जू प्रशासन का कहना है कि शोरगुल होने पर सुंदरी शावकों cubs को नुकसान पहुंचा सकती है। फिलहाल बाड़े से बाहर नहीं निकाला जाएगा। चिड़ियाघर प्रबंधन मां सुंदरी (lioness)  और तीनों शावकों cubs की डाइट का पूरा ध्यान रख रहा है। सुंदरी को डाइट में मीट के अलावा मल्टी विटामिन और कैल्शियम सप्लीमेंट्स भी दिए जा रहे हैं।

इनकी निगरानी कर रहे स्टाफ ने बताया कि बाड़े में शेरनी (lioness) ज्यादातर समय बैठी या लेटी रहती है। (Indore zoo) जू के कर्मचारी भी सुंदरी (lioness) के बाड़े में ज्यादा आना-जाना नहीं करते हैं। केवल रात के समय उसे भोजन देने के लिए एंट्री की जाती है। ज्यादातर समय बाड़े में एकांत का माहौल ही उपलब्ध कराया जाता है। डाइट भी बाड़े से निर्धारित स्थान पर रख दी जाती है। जब कोई नहीं रहता है, तब वो चुपचाप आकर बिना कोई आवाज किए, अपना फूड खाकर चली जाती है। रात के समय ही अक्सर फूड के लिए आती है, क्योंकि इस समय बाड़े के आसपास पूरी तरह से सन्नाटा रहता है। जू में शेरनी सुंदरी (lioness) ने दो साल पहले भी दो शावकों cubs को जन्म दिया था। जिनके एक्सचेंज में हमने देश के दूसरे जू से कुछ एग्जॉटिक जीव-जंतु लिए थे।

 

Related posts

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांशा दुबे ने की आत्महत्या

Jansamvad Express Digital

रामनवमी पर हुए हादसे में पीड़ित परिवार से मिलने इंदौर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

Jansamvad Express Digital

उज्जैन में सीएम की वीआईपी ड्यूटी से घर लौट रहे ASI की हार्टअटैक से मौत

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page