Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

ISRO के चेयरमेन एस सोमनाथ ने किये महाकाल दर्शन

उज्जैन |  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान ISRO के चेयरमैन एस सोमनाथ बुधवार को उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। गर्भ गृह में जलाभिषेक किया। पूजन अर्चन कर आगामी सोमवार को होने वाले नेविगेशन सैटेलाइट लॉन्चिंग के लिए नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल से प्रार्थना की। इसके बाद सोमनाथ कालिदास अकादमी के संकुल भवन में कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

ISRO के चेयरमैन एस सोमनाथ महर्षि पाणिनी संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने उज्जैन पहुंचकर पहले भगवान महाकालेश्वर के गर्भगृह में पंचामृत अभिषेक पूजन भी किया। सोमनाथ ने भगवान महाकाल से आगामी 29 मई को इसरो से लॉन्च होने वाले नेविगेशन सैटेलाइट की सफलता की कामना भी की। दर्शन के बाद दीक्षांत समारोह में भाग लिया। यहां मीडिया से बात करते हुए एस सोमनाथ ने कहा कि संस्कृत से हम टेक्नोलॉजी के बारे में कर सकते हैं। संस्कृत का योगदान बहुत है। हमारे नए मिशन के लिए प्रार्थना कीजिये। चन्द्रायन -3 का लांच अगस्त में होगा।

Related posts

पीएम मोदी कल अयोध्या में: रामनगरी को 16 हजार करोड़ की परियोजनाओं का मिलेगा उपहार

Jansamvad Express Digital

न्यू लायंस क्लब द्वारा नवरात्रि में होगा भव्य गरबे का आयोजन: 1 माह से चल रहीं है गरबा महोत्सव की तैयारी

Jansamvad Express Digital

एलन मस्क ने कनाडा के प्रधानमंत्री को लेकर किया ट्विट कहा टूड़ो अभिव्यक्ति की आजादी कुचल रहे

Leave a Comment