Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

आम आदमी पार्टी की इंदौर से शुरू हुई मनुहार यात्रा उज्जैन पहुंची

उज्जैन |  आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निकाली महाकाल मनवार यात्रा भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
मध्यप्रदेश  में आगामी दिनों विधानसभा चुनाव होना है और जैसे जैसे चुनावी दिन नजदीक आते जा रहे है वैसे वैसे राजनितिकसरगर्मिय बढती जा रही है , कांग्रेस भाजपा के साथ ही इस बार के चुनाव में भी आम आदमी पार्टी ताल ठोकने जा रही है दिल्ली के बाद पंजाब में अपनी सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी को अब राष्ट्रिय पार्टी का दर्जा मिल चूका है ऐसे में पार्टी के कार्यकर्त्ता भी ताकत के साथ जनता के मुद्दों पर काम करने के लिए मैदान में आ चुके है आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में भाजपा की शिवराज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी है , रविवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता की इंदौर से शुरू हुई महाकाल मनुहार यात्रा उज्जैन पहुची यह स्थानीय कार्यकर्त्ता और पदाधिकारियों ने यात्रा में शामिल यात्रियों की स्वागत किया , जिसके बाद यात्रियों ने महाकाल दर्शन कर धर्म केनाम पर भ्रष्ट्राचार करने वाली भाजपा कांग्रेस से जनता को मुक्ति दिलाने की गुहार बाबा महाकाल से लगाई | हालही में उज्जैन में हुए महाकाल लोक में मूर्ति गिरने के घटना क्रम को लेकर कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ अब आम आदमी पार्टी भी अनोखे ढंग से प्रदर्शन कर भाजपा सरकार पर भ्रष्ट्राचार करने के आरोप लगाए है इसी के साथ ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों से चर्चा की और भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए ।

आप को बता दे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रिय परिषद् सदस्य डाक्टर पीयूष जोशी और यात्रा संयोजक शाचिकांत सहित पार्टी के कार्यकर्ताओ ने इस यात्रा की शुरुवात 23 जून को इंदौर से की थी जो की तीन दिन में समाप्त हुई 25 जून को यात्रा का समापन उज्जैन में हुआ इससे पहले यात्रा इंदौर उज्जैन के प्रमुख मार्गो पर होती हुई आई और यात्रा में शामिल पदाधिकारियों ने रास्ते में आने वाले गांवो में नुक्कड़ सभाओ को भी संबोधित किया

रविवार सुबह जब यात्रा उज्जैन के लाल गेट नानाखेड़ा चोराहा पहुची तो यह लोकसभा पदाधिकारी निविदिता गंभीर ,महेश मंचंदिया ,संतोष वर्मा ,बरखा बैस ,मिडिया प्रभारी दीपक बिजोरे सहित सेकड़ो कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया

Related posts

आखिर अपने वतन लौट आया राजू , पाकिस्तान की जेल में बंद खंडवा के राजू की वतन वापसी

Jansamvad Express Digital

ममता सरकार के खिलाफ फिर जूनियर डाक्टरों ने खोला मोर्चा : आज से डाक्टरों ने फिर काम किया बंद

Jansamvad Express Digital

128 दिन की नर्मदा परिक्रमा यात्रा कर लौटे नागर का नगर में हुआ स्वागत

Leave a Comment