Jan Samvad Express Digital
Breaking News
https://youtu.be/B79v3tPAWeA
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्य

क्षिप्रा शुद्धिकरण के लिए क्षिप्रा किनारे कॉलोनियों एवं कत्लखानों पर लगे रोक – डॉ अवधेशपुरी जी महाराज , गुरूपूर्णिमा महोत्सव में अनेक जनप्रतिनिधियों व भक्तों ने लिया आशीर्वाद

उज्जैन | गुरुपूर्णिमा के पश्चात प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी परम्परागत रूप से  स्वस्तिक पीठ , अवधेश धाम , मक्सी रोड़ पर स्वस्तिक पीठ , इंटरनेशनल फाउन्डेशन ट्रस्ट एवं दिव्य स्वस्तिक गौशाला , इटावा , तराना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्री गुरूपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन सम्पन्न हुआ । शिष्य की गुरू के प्रति अगाध आस्था के प्रतीक इस आयोजन में नगर , जिला व प्रदेश भर से बड़ी संख्या  में पधारे गुरू भक्तों ने स्वस्तिक पीठाधीश्वर पूज्य गुरुदेव परमहंस डॉ अवधेशपुरी जी महाराज का पाद पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं प्रसाद ग्रहण किया ।
इस अवसर पर महाराजश्री ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम जबतक क्षिप्रा किनारे कॉलोनी बसाने पर एवं उज्जैन के अन्दर बने कत्लखानों पर प्रतिबंध नहीं लगाते तब तक ड्रेनेज वाटर एवं कत्लखानों का दूषित पानी क्षिप्रा में मिलता रहेगा । यह न केवल क्षिप्रा के साथ अन्याय है बल्कि यह क्षीप्रा में आचमन लेने वाले लाखों श्रद्धालुओं की श्रद्धा के साथ खिलवाड़ भी है । हम केवल चुनरी चढ़ाकर माँ क्षिप्रा के साथ न्याय नहीं कर सकते । महाकाल बाबा की इस धार्मिक नगरी उज्जैन को पवित्र घोषित कर माँ क्षिप्रा का शुद्धिकरण किया जाना अत्यंत आवश्यक है ।
आयोजन में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव , उज्जैन एस पी श्री सचिन शर्मा , डॉ रमेश दीक्षित , श्री कैलाश जी पाटीदार , श्री प्रहलाद गुप्ता संघ , श्री राजेन्द्र भारती , श्री राजपाल सिंह सिसौदिया , श्री प्रकाश चित्तौड़ा ,श्री विशाल राजोरिया , श्री मुकेश जोशी , डॉ विमल गर्ग , भगवान शर्मा व आनन्द खिंची सहित बड़ी शंख्या में भक्तगण उपस्थित थे

Related posts

महाकाल मंदिर मामले में 06 और नए आरोपी बने, गणेश धाकड़ को हटाया : अभिषेक बना आरोपी अब मनीष की बारी , कौन है प्रवीण और भीम

Jansamvad Express Digital

इंदौर की सडको पर दौड़ेंगी डबल डेकर बस : मुंबई से इंदौर पहुंची पहली बस

47 साल के लंबे इंतजार के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page