Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैन संभागमध्यप्रदेशरतलामराज्यराष्ट्रीय

रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेने प्रभावित

रतलाम | रेल से सफ़र करने वाले यात्रियों के लिए कुछ ध्यान देने वाली खबर है , भोपाल रेल मंडल के पोवारखेड़ा-जुझारपुर केबिन के मध्‍य प्रस्‍तावित ब्‍लॉक के कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेने प्रभावित होगी। वहीं रतलाम रेल मंडल से होकर वेरावल और बनारस के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन भी किया जाएगा। जिससे रतलाम रेल मंडल के यात्रियों को यात्रा के लिए अतिरिक्त सुविधा प्राप्त होगी।

ये ट्रेने की गई  निरस्‍त

  • 28 सितम्‍बर, 2023 को नागपुर से चलने वाली 22175 नागपुर जयपुर एक्‍सप्रेस
  • 29 सितम्‍बर, 2023 को जयपुर से चलने वाली 22176 जयपुर नागपुर एक्‍सप्रेस
  • 28 से 30 सितम्‍बर, 2023 तक चलने वाली 19343 इंदौर सिवनी एक्‍सप्रेस
  • 29 सितम्‍बर से 01 अक्‍टूबर, 2023 तक चलने वाली 19344 छिंदवाड़ा इंदौर एक्‍सप्रेस
  • 26 सितम्‍बर, 2023 को इंदौर से चलने वाली 20917 इंदौर पुरी एक्‍सप्रेस
  • 28 सितम्‍बर, 2023 को पुरी से चलने वाली 20918 पुरी इंदौर एक्‍सप्रेस

वेरावल एवं बनारस के बीच सुपरफास्ट स्पेशल

पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा उनकी मांग को पूरा करने के उद्देश्य से रतलाम मंडल से होकर वेरावल एवं बनारस स्टेशनों के बीच एक नई ट्रेन सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है जिसका विवरण इस प्रकार है:

ट्रेन संख्या 02945 वेरावल-बनारस सुपरफास्ट स्पेशल (उद्घाटक सेवा)

अपने उद्घाटक सेवा के रूप में ट्रेन संख्या 02945 वेरावल-बनारस सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल सोमवार, 11 सितंबर, 2023 को 4:15 बजे वेरावल से प्रस्थान कर रतलाम मंडल के रतलाम (19.10/19.20) एवं नागदा(20.28/20.30) होते हुए अगले दिन 12 सितम्‍बर, 2023 को 14:35 बजे बनारस पहुंचेगी।

ट्रेन संख्याए 12945/12946 वेरावल-बनारस सुपरफास्ट (साप्ताहिक) एक्सप्रेस (नियमित सेवा)

ट्रेन संख्या 12945 वेरावल-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को 4:15 बजे वेरावल से प्रस्थान कर कर रतलाम मंडल के रतलाम (19.10/19.20 सोमवार) एवं नागदा(20.28/20.30) होते हुए अगले दिन 14:35 बजे बनारस पहुंचेगी। यह ट्रेन वेरावल से 18 सितंबर 2023 से नियमित रूप से चलेगी।

ट्रेन संख्या 12946 बनारस-वेरावल सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को बनारस से 7:30 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के नागदा(02.08/02.10) एवं रतलाम(02.35/02.45 गुरूवार ) होते हुए अगले दिन 18:45 बजे वेरावल पहुंचेगी। यह ट्रेन बनारस से 13 सितंबर 2023 से नियमित सेवा के रूप में चलेगी।

इस ट्रेन की उद्घाटक सेवा और नियमित सेवाएं दोनों दिशाओं में जूनागढ़, जेतलसर, वाडिया देवली, कुंकावाव, चीतल, खिजडिया, लाठी, ढोला जं., बोटाद, धंधुका, सरखेज, अहमदाबाद, नडियाद, आणंद, छायापुरी, गोधरा, रतलाम, नागदा, शामगढ़, कोटा, गंगापुर सिटी, आगरा फोर्ट, इटावा, गोविंदपुरी और प्रयागराज स्टेशनों पर रुकेगी।

उपर्युक्‍त ट्रेनों में एसी फर्स्ट क्लास, एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे।

Related posts

राष्ट्रपति के आगमन पर शहर में सफाई अभियान में जुटा निगम: हेलीपेड से त्रिवेणी ,हरिफाटक रोड से महाकाल तक मार्ग की बदली तस्वीर

Jansamvad Express Digital

भोपाल- सहकारी संस्थाएं किसानों को सशक्त बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रयास करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Jansamvad Express Digital

महाकाल लोक में कार लेकर पहुँचाना महंगा पढ़ गया: भाजपा नेता की कलेक्टर एसपी ने निकाल दी हेकड़ी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment