Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsराष्ट्रीय

NCR में हुई बारिश , हल्की धुंध छटी ,एयर क्वालिटी में सुधार नहीं हुआ

दिल्ली-NCR में गुरुवार देर रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे धुंध छंट गई, लेकिन एयर क्वालिटी में सुधार नहीं हुआ है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, आज सुबह 9:30 बजे दिल्ली के अधिकतर इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के नीचे रहा।

दिल्ली के मुंडका में AQI 353, IGI एयरपोर्ट में 331, ITO बस स्टैंड में 397, जहांगीरपुरी में 395 और लोधी रोड में 345 रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली से सटे नोएडा में AQI 375 दर्ज किया गया। हालांकि, AQI कम होने के बावजूद दिल्ली की हवा खतरनाक है।

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। इस बीच केजरीवाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट दाखिल किया है। इसमें ऑड-ईवन के फायदे बताए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 7 नवंबर को सुनवाई के दौरान ऑड-ईवन को दिखावा बताया था।

Related posts

रणवीर दीपिका के घर आने वाला है नया मेहमान : बनने वाले है माता पिता

 होम्योपैथी चिकित्सा महाविद्यालय में थायराइड विकार एवं मोटापे की विशेषज्ञ इकाई शुरू

Jansamvad Express Digital

हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राम रहीम को 21 दिन की पेरोल:

Leave a Comment