Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरराष्ट्रीय

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में गिरफ्तार

नई दिल्ली |  महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में गिरफ्तार कर लिया गया है। रवि भारत में वांटेड है। भारतीय एजेंसियां UAE के अधिकारियों के संपर्क में हैं। रवि को जल्द ही भारत लाया जा सकता है।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कहने पर इंटरपोल ने रवि उप्पल के खिलाफ पहले ही रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। माना जा रहा है कि इसके बाद सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी भी जल्द हो सकती है। पुलिस को उसकी लोकेशन की जानकारी मिल गई है।

महादेव ऐप छत्तीसगढ़ में बड़ा चुनावी मुद्दा था। इसे बीजेपी ने अपने आरोप पत्र और चुनावी घोषणा पत्र में भी शामिल किया था। पार्टी ने सरकार बनने पर कड़ी कार्रवाई का ऐलान किया था।

मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED महादेव ऐप जांच कर रही है। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ पुलिस और मुंबई पुलिस भी जांच में जुटी है। ED ने अक्टूबर में रायपुर में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत के सामने उप्पल और उसके पार्टनर सौरभ चंद्राकर के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।

Related posts

दो दिवसीय इंदौर उज्जैन दौरे पर केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह : उज्जैन में महाकाल दर्शन करेंगे सिंह

Jansamvad Express Digital

सरदार वल्लभभाई पटेल की 149वीं जयंती मौके पर गुजरात के केवड़िया पहुंचे पीएम मोदी

BharatPe के पूर्व CEO अश्नीर ग्रोवर पहले एयरपोर्ट पर रोके गए, अब पत्नी को पुलिस ने भेजा समन

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment