Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

TMC सांसद महुआ मोइत्रा मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में आज

नई दिल्ली | कैश फॉर क्वेरी केस में TMC सांसद महुआ मोइत्रा की 8 दिसंबर को सांसदी चली गई थी। महुआ ने निष्कासन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। आज 15 दिसंबर को इस मामले की सुनवाई जस्टिस संजीव खन्ना और एसवी भट्टी की बेंच करेगी। महुआ की ओर से वकील अभिषेक मनु सिंघवी कोर्ट में पेश होंगे।

अभिषेक मनु सिंघवी ने जस्टिस कौल से केस पर जल्द सुनवाई की मांग की थी। इस पर जस्टिस कौल ने कहा था- इस याचिका पर CJI चंद्रचूड़ फैसला लेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CJI चंद्रचूड़ ने 13 दिसंबर (बुधवार) को मामले को जल्द लिस्ट करने पर विचार करने की बात कही थी। इसके बाद मामले की सुनवाई के लिए आज (शुक्रवार) का दिन तय हुआ।

Related posts

अटल सरकार चली गठबंधन से , अब मोदी सरकार में NDA की भूमिका

उत्तरकाशी टनल हादसा अभी भी रेस्क्यू जारी 76 घंटे से 40 मजदूर फंसे :आज सेना की हैवी ड्रिलिंग मशीन लाई जाएगी

Jansamvad Express Digital

पंजाब में अवैध हथियारों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, AK-47 राइफल और 2 हथगोले बरामद

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment