Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

पुलिस जवान पर हमला करने वाले बदमाश पकडाए: धरपकड़ के दोरान पुलिस और बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़ ,पुलिस ने चलाई गोली

उज्जैन | मध्यप्रदेश के  उज्जैन में गुरुवार की रात रात्रि गस्त कर रहे पुलिस कर्मी पर हमला करने के मामले में पुलिस ने  आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी उक्त मामले में  शनिवार तड़के बदमाशों और पुलिस के बीच  मुठभेड़  हुई जिस में पुलिस ने एक बदमाश को गोली मारी, गोली आरोपी के पैर मेंलगी जबकि दूसरा आरोपी भागने के दोरान गिर कर घायल हो गया ,  गोली लगने से घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है , वही दुसरे घायल को भी जिला अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है |

बदमाशो ने  माधव नगर थाने के आरक्षक अजय जाटव अपने साथी आरक्षक विक्रम के साथ फ्रीगंज में रात्रि गश्त के दोरान हमला कर घायल कर दिया था ।

पुलिस पर हुए हमले को चुनौती के रूप में लेते हुए उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने पांच टीमों को तीनो बदमाशों को पकड़ने में लगाया। घटना के 24 घंटे में तड़के करीब चार बजे बदमाशों के सांवरा खेड़ी में होने की सुचना मिली जिसके बाद माधव नगर थाना पुलिस और नीलगंगा पुलिस ने बदमाशों को घेरा। लेकिन महेश लोधी ने नीलगंगा थाने के टीआई विवेक कनोडिया पर फायर कर दिया। जिस अपर जवाबी कार्रवाई करते हुए टीआई ने महेश के पैर में गोली मार दी। जिससे वो वही घायल हो गया। दूसरा आरोपी राहुल खटीक भी भागने के दौरान घायल हो हो गया। दोनों बदमाशो को पकड़ने में पुलिस कामयाब हुई लेकिन एक आरोपी शिवा फरार होने में कामयाब हुआ है।

घट्टिया में वारदात को अंजाम देकर उज्जैन में कर रहे थे अगली प्लानिंग 

उज्जैन एसपी ने बताया कि तीन आरोपी गुरुवार को घट्टिया क्षेत्र में एक बाइक को लूटकर उज्जैन पहुंचे थे , यही पर तीनो अन्य घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान उन्होंने पकड़ने गए आरक्षक को बदमाशों ने चाक़ू मार दिए थे। आरक्षक को चाक़ू मारने वाले तीनो आरोपियों पर 30-30 हजार का इनाम रखा था , मुठभेड़ के बाद 90 हजार का इनाम माधव नगर थाना और नीलगंगा थाना पुलिस टीम को मिलेगा।

बदमाश पहले से लूट की घटनाओं में शामिल –

उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि बदमाशों पर पहले से लूट की तीन घटनाओ के मामले दर्ज है। मुठभेड़ के दौरान आरोपियों के पास से एक पिस्टल तीन जिन्दा कारतूस भी मिले है। बताया गया की बदमाश महेश लोधी रतलाम जिले का तो वही राहील खटीक और शिवा महिदपुर के रहने वाले है। पुलिस बदमाशो के रिकॉर्ड खंगाल रही है।

Related posts

उज्जैन में पानी को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा : भाजपा बोर्ड प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार लेकिन जनता को नहीं मिल रहा पानी

Jansamvad Express Digital

सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने का आदेश, दिल्ली हाई कोर्ट की हरी झंडी

संध्या यादव पर टिप्पणी को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने जताया खेद, बोले- कांग्रेस ने बयान को गलत तरीके से पेश किया

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment