Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

Bhopal: राजधानी  भोपाल में निगम कर्मियों द्वारा  राष्ट्रीय ध्वज जलाने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने किया विरोध, सीएम से कार्रवाई की मांग

भोपाल ||   राजधानी भोपाल में आने वाले निगम के  वार्ड नंबर 50 के कार्यलय  के पास राष्ट्रीय ध्वज जलाने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद इसका विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी  ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से संबंधित पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

शनिवार दोपहर 01 बजे मध्यप्रदेश की  राजधानी  भोपाल के वार्ड नंबर 50 के 12 नंबर बस स्टॉप में निगम वार्ड ऑफिस के पास राष्ट्रीय ध्वज जलाने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद विरोध शुरू हो गया है। आरोप है की उक्त कृत्य निगम के कर्मचारियों के द्वारा ही किया गया और क्षेत्रीय लोगो के अनुसार कर्मचारी विगत चार दिनों से कचरा जलाने की आड़ में राष्ट्रिय ध्वज जलाने का काम कर रहे थे

सूत्रों के अनुसार निगम ने हर घर तिरंगा अभियान के दोरान लाखो रूपये के झंडे बनवाए थे जो जो बड़ी संख्या में निगम दफ्तर में पड़े हुए थे जिन्हें नष्ट करने के लिए निगम कर्मियों ने कचरे के साथ जलाने का काम किया , वही पकडे जाने के बाद निगम कर्मचारी जितेन्द्र चोहान ने गलती मानते हुए झंडो को समेटने का प्रयास किया , लेकिन मोके पर इस घटना को होने से रोंकने वाले क्षेत्रीय युवक जय ने उनकी एक ना सुनी और खुद ने ही आग में जल रहे झंडो को निकाल कर एक कपडे में बाँध लिया पर मामले की शिकायत भी की |

राष्ट्रध्वज जलाना राष्ट्र द्रोह की श्रेणी

राष्ट्रध्वज को जलाने के मामले में कांग्रेस ने वार्ड ऑफिस पहुंचकर विरोध किया। उन्होंने निगम ऑफिस में पहुंचकर हंगामा किया। वहीं, पुलिस से भी शिकायत की। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष निक्की चौबे ने बताया कि वार्ड-50 के निगम ऑफिस के बाहर झंडे जलाए जा रहे थे। इस पर एक युवक ने ऐसा करने से रोका। इस मामले में शाहपुरा थाने में आवेदन दिया है। राष्ट्रध्वज जलाना राष्ट्र द्रोह की श्रेणी में आता है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने की कार्रवाही की मांग

कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने कहा है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होने बताया कि वार्ड कार्यालय के बाहर निगमकर्मी ही प्लास्टिक के करीब 50 ध्वज जला रहे थे।

जिन्हें पकड़ लिया। पिछले चार दिन से वे ऐसा कर रहे हैं। थाने में भी शिकायत की है। ताकि, दोषियों पर कार्रवाई हो सके। हालांकि अफसरों ने निगमकर्मी के होने की बात से इनकार किया है। इस मामले में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। कांग्रेस नेता अमित शर्मा ने भी आपत्ति जताई है। इस मामले में उन्होंने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली है।

 

Related posts

रात्रि कालीन छह दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन ,हनुमंत निपानिया उज्जैन व करनावद के बीच हुआ फाइनल मुकाबला

jansamvadexpress

पश्चिम बंगाल: 16 जिलों की 152 सीटों पर पहले चरण का मतदान जारी

jansamvadexpress

21 सेवानिवृत्त न्यायाधीशों ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डिप्टी चंद्रचूड़ को पत्र लिखा

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token