Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

शिवराज होंगे भाजपा के अगले राष्टीय अध्यक्ष ?  6 चेहरों में 2 महिला दावेदार भी प्रबल , खट्टर का नाम भी सुर्खियों में

नई दिल्ली || भारतीय जनता पार्टी ने संगठन चुनाव के माध्यम से देश के कई राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्ष के नए चेहरों को सामने ला दिया है , कई जगह पर पुराने लोगो को ही अवसर मिला है तो कई जगह पर चोकने वाले चेहरे प्रदेशो की कमान संभाल रहे है | अब  भाजपा जल्द ही नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है।

सूत्रों   के मुताबिक, भाजपा नए अध्यक्ष के लिए देश के अलग अलग राज्यों से आने वाले  6  नामों पर विचार कर रही है, इसमें कुछ पूर्व मुख्यमत्री रहे है तो कुछ संगठन की जिम्मेदारियों को संभाल रहे है ,  इनमें मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में  केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केन्द्रीय मंत्री  मनोहर लाल खट्टर, राजस्थान से आने वाले   भूपेंद्र यादव और धर्मेंद्र प्रधान शामिल हैं। वहीं, भाजपा महासचिव सुनील बंसल और विनोद तावड़े भी रेस में बताए जा रहे हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के लिए तीन मुख्य बातों-संगठनात्मक अनुभव, क्षेत्रीय संतुलन, जातीय समीकरण को ध्यान में रख रही हैं। जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए एक केंद्रीय चुनाव समिति का गठन हो सकता है। यदि चुनाव की जरूरत पड़ती है तो यह समिति नामांकन, जांच और मतदान की प्रक्रिया की पूरी करेगी।

बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा का कार्यकाल जून 2024 को खत्म हो है। वह एक्सटेंशन पर हैं। वहीं, वह केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं, इस वजह से भाजपा जल्द नया अध्यक्ष चुनने की तैयारी में जुटी है।

 भाजपा के 36 में से 26 प्रदेश अध्यक्ष चुने गए

पार्टी संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 50% राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष चुनने के बाद ही होता है। फिलहाल भाजपा की 37 मान्यता प्राप्त स्टेट यूनिट हैं। इनमें से 26 राज्यों में अध्यक्ष चुने जा चुके हैं।

भाजपा ने जुलाई के शुरुआत 2 दिन में 9 राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष चुने। इसके बाद से राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। पार्टी ने 1-2 जुलाई को 9 राज्यों (हिमाचल, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दमन दीव और लद्दाख) में प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव किया।

 

Related posts

JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने RJD-JMM गठबंधन पर बोला तीखा हमला

सिंहस्थ-2028 के लिए उज्जैन में एम.पी. ट्रांसको बना रही है दो नए 132 के.वी. एक्स्ट्रा हाईटेंशन सबस्टेशन

KBC की हॉट सीट पर बैठी होनहार एस आई ने तनाव के चलते दे दी जान : डिप्रेशन बना मौत का कारण

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment