Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

Covid-19 Cases in India: दिल्ली से केरल तक बढ़ रहे कोरोना के मरीज , जानें कितना खतरनाक है नया वेरियंट

नई दिल्ली। कोरोना एक बार फिर लोगों को डराने लगा है। दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, केरल और कर्नाटक समेत कई राज्यों में कोविड-19 एक बार फिर पैर पसारने लगा है। भारत में मौजूदा समय में 312 एक्टिव कोरोना केस सामने आए हैं। इसमें दिल्ली से 23, हरियाणा से 5, गुजरात से 33, महाराष्ट्र से 56 केस सामने आए हैं।

कोविड-19 के मौजूदा वेरिएंट को कम गंभीर माना जा रहा है, लेकिन बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग को सतर्क कर दिया है, कोरोना का नया वैरिएंट JN.1 देश में धीरे-धीरे फैल रहा है,

आइए जानतें हैं किस राज्य में कितने कोविड-19 के मामले सामने आए हैं:

  • उत्तर प्रदेश- 4
  • कर्नाटक- 16
  • केरल- 95
  • तमिलनाडु- 66
  • पुडुचेरी- 10
  • पश्चिम बंगाल- 1
  • सिक्किम- 1
देश की राजधानी दिल्ली  में  कोरोना के  23 मामले

दिल्ली में कोरोना (Corona Cases In Delhi) के 23 मामले गुरुवार तक सामने आए हैं। इसके मद्देनजर शुक्रवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। इसके बाद दिल्ली सरकार ने सभी सरकारी व निजी अस्पतालों के चिकित्सा निदेशक व चिकित्सा अधीक्षकों को दिशा निर्देश जारी कर अलर्ट किया है। इसके तहत अस्पतालों को जांच व निगरानी बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

नितीश कुमार ने महिलाओ पर दिए बयान पर हाथ जोड़ कर माफ़ी मांगी

शिवरात्रि पर्व पर महाकालेश्वर मंदिर में भक्तो की भीड़ : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे सपत्नी दर्शन करने

Jansamvad Express Digital

इंदौर से उज्जैन के लिए एक और 4 लेन रोड़ होगी तैयार: इंदौर पितृ पर्वत से सीधे कनेक्ट होगा चिंतामण गणेश: 25 गाँव की 228 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण की प्रकिया शुरू

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment