Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन की होटल में बुजुर्ग से सम्बन्ध बनाकर बनाया विडिओ : वायरल करने की धमकी देकर वसूले 24 लाख

उज्जैन/ इंदौर || मध्यप्रदेश के इंदौर में हनी ट्रेप का मामला सामने आया है इंदौर  के कनाडिया थाना क्षेत्र में एक 30 वर्षीय महिला ने 61 साल के बुजुर्ग को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उज्जैन के एक होटल ले जाकर अश्लील वीडियो बना लिए | विडिओ को आधार बना कर महिला ने बुजुर्ग को ब्लेकमेल करना शुरू किया  विडिओ को  वायरल करने की धमकी देकर करीब 24 लाख रुपए हड़प लिए । ब्लेकमेलिंग से परेशान  पीड़ित ने आखिरकार  पुलिस की शरण ली, जिसके बाद इंदौर  पुलिस  ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर  महिला को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर  उसके बैंक खाते सील कर 19 लाख रुपए होल्ड करा दिए हैं।

पुलिस के मुताबिक 22 मई को मदन सिंह (61), निवासी ग्राम बिचौली मर्दाना ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान पर किराए से विनीत जैन नामक व्यक्ति ग्रॉसरी स्टोर चलाता है, जहां आरोपी महिला कर्मचारी के तौर पर काम करती थी। स्टोर पर आते-जाते महिला ने उन्हें अपनी ओर आकर्षित किया और बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ।

उज्जैन की होटल में बनाए सम्बन्ध और वीडियो 

पीड़ित अधेड़ ने पुलिस को पूछताछ में बताया की दो साल पहले  दिसंबर 2023 में वह  महिला के कहने पर  उज्जैन  घूमने गया था इसके लिए उन्हें महिला ने ही  राजी किया और उनकी ही कार से दोनों उज्जैन पहुंचे। वहां एक होटल में रुककर महिला ने उनके साथ संबंध बनाए और चुपके से फोटो व वीडियो रिकॉर्ड कर लिए।

वीडियो वायरल करने की धमकी  और वसूले 24 लाख 

पीड़ित के  अनुसार महिला ने उज्जैन घुमने के दोरान ही होटल में चोरी चुपके से  फोटो-वीडियो बनाए और उसे हथियार बनाकर  बुजुर्ग को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वह बार-बार उन्हें वीडियो वायरल करने की धमकी देती रही और इस दबाव में पीड़ित ने दो साल में करीब 24 लाख रुपए उसे दे दिए। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आखिरकार उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

भोले भाले लोगो को निशाना बतानी है महिला 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी महिला पूर्व में भी कनाडिया थाने में एक युवक पर रेप का केस दर्ज करवा चुकी है, लेकिन बाद में कोर्ट में बयान बदलकर मामले से मुकर गई थी। उस मामले की जांच भी अभी जारी है।

Related posts

हरदा में करणी सेना के प्रदर्शन दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन से हटाया

रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में आए देशभर के खिलाड़ी, दिनभर चला रोचक मुकाबलों का दौर

Jansamvad Express Digital

सोनम ने शादी के पहले ही कर ली थी राजा को रास्ते से हटाने की प्लानिंग : पिता को कहा था शादी आपकी मर्जी से कर रही हूँ

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page