Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

लोकसभा में घुसपैठ मामले में 7 सुरक्षाकर्मी सस्पेंड . पीएम ने सांसदों की बैठक बुलाई

13 दिसंबर को संसद में घुसपैठ मामले में संसद सचिवालय ने सात सुरक्षाकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं आज पीएम मोदी संसद पहुंचे और उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक की।

मीटिंग में गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और अनुराग ठाकुर मौजूद रहे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने पहले ही संसद के बाहर की रेकी कर ली थी। सभी आरोपी एक सोशल मीडिया पेज ‘भगत सिंह फैन क्लब’ से जुड़े थे।

लगभग डेढ़ साल पहले सभी आरोपी मैसूर में मिले थे। आरोपी सागर जुलाई में लखनऊ से दिल्ली आया था लेकिन संसद भवन में इंट्री नहीं कर सका था। 10 दिसंबर को एक-एक करके सभी अपने-अपने राज्यों से दिल्ली पहुंचे।

घटना वाले दिन सभी आरोपी इंडिया गेट के पास इकट्ठा हुए, जहां सभी को कलर स्प्रे बांटा गया। पुलिस ने बताया, शुरुआती जांच के अनुसार संसद सुरक्षा उल्लंघन का मुख्य साजिशकर्ता कोई और है।

Related posts

एफिल टावर से ऊंचा पुल: 266 KMPH के तूफान से लेकर भूकंप-धमाके तक बेअसर,100 km प्रतिघंटा की रफ़्तार से दौड़ेगी ट्रेन

मध्यप्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री पारस जैन पर लोकायुक्त में प्रकरण दर्ज

फ़रवरी से इंदौर अयोध्या ट्रेन की होगी शुरुवात , उज्जैन होते हुए जाएगी ट्रेन

Leave a Comment