Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

चीन पर सख्त बाकी को राहत :ट्रंप ने चीन को छोड़ शेष देशो पर 90 दिन के लिए टेरिफ रोका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को 75 से ज्यादा देशों पर जैसे को तैसा यानी कि रेसिप्रोकल टैरिफ 90 दिनों के लिए रोक दिया है। यह उनके फैसले के साथ ही लागू हो गया है। हालांकि, उन्होंने चीन को इस छूट में शामिल नहीं किया है, बल्कि उस पर लगे टैरिफ को 104% से बढ़ाकर 125% कर दिया है। ट्रम्प ने यह कार्रवाई चीन की तरफ से लगाए गए जवाबी 84% टैरिफ के बाद की।

चीन पर 125% टैरिफ लगाने का आसान भाषा में मतलब है कि चीन में बना 100 डॉलर का सामान अब अमेरिका में जाकर 225 डॉलर का हो जाएगा। अमेरिका में चीनी सामानों के मंहगे होने से उसकी बिक्री कम हो जाएगी।

ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि चीन ने ग्लोबल मार्केट के लिए सम्मान नहीं दिखाया है। इसी वजह से मैं उस टैरिफ बढ़ाकर 125% कर रहा हूं। उम्मीद है कि चीन जल्द यह समझेगा कि अमेरिका और दूसरे देशों को लूटने के दिन चले गए हैं।

Related posts

मध्य प्रदेश में तबादला उद्योग पर रोक की मांग: प्रदेश प्रवक्ता रवि सक्सेना

प्रमुख एवं व्यस्ततम चौराहों को प्लेसमेकिंग अंतर्गत सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाया जाएगा ,निगमायुक्त ने आर्किटेक्ट के साथ स्थल निरीक्षण किया

उज्जैन काल भैरव मंदिर : ₹500 के VIP टिकट से 5 दिन में ₹25 लाख की बंपर आय, भक्तों ने नई व्यवस्था को सराहा

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page