Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

प्रमुख एवं व्यस्ततम चौराहों को प्लेसमेकिंग अंतर्गत सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाया जाएगा ,निगमायुक्त ने आर्किटेक्ट के साथ स्थल निरीक्षण किया

उज्जैन: उज्जैन शहर के प्रमुख एवं व्यस्ततम चौराहों को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने के साथ ही आवागमन व्यवस्थित रहे तथा सौंदर्यकरण के साथ-साथ शहरवासियों को सुविधा मिले इसके लिए निगम आयुक्त श्री रौशन कुमार सिंह द्वारा फ्रीगंज स्थित टॉवर चौपाटी, शहीद पार्क, देवास रोड स्थित तरणताल, छत्रीचौक, गोपाल मंदिर इत्यादि स्थलों का निरीक्षण संबंधित कंसलटेंट एवं आर्किटेक्ट के साथ किया गया।
नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख एवं व्यस्ततम चौराहों को प्लेसमेकिंग अन्तर्गत सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाया जाएगा इसके लिए निगम आयुक्त श्री रौशन कुमार सिंह द्वारा संबंधित कंसलटेंट एवं आर्किटेक्ट के साथ फ्रीगंज स्थित टॉवर चौपाटी, शहीद पार्क, देवास रोड स्थित तरणताल, छत्रीचौक, गोपाल मंदिर इत्यादि प्रमुख स्थलों पर आवागमन को सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाने के लिए तैयार की जाने वाली कार्ययोजना के संबंध में स्थल निरीक्षण किया गया।
निगम आयुक्त श्री रौशन कुमार ंिसंह ने बताया कि शहर के प्रमुख एवं व्यस्ततम चौराहों को प्लेसमेकिंग अन्तर्गत सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाया जाएगा इसके लिए ऐसे स्थलों पर से अतिक्रमण हटाया जाकर ठेले एवं गुमटीओ वालों को एक सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा साथ ही गोपाल मंदिर एवं छत्री चौक जैसे व्यस्ततम मार्ग पर ऑटो स्टैंड वालों के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग पाथवे एवं बेंचेस लगाई जाएगी तथा सौंदर्यकरण के कार्य भी करवाए जाएंगे इस हेतु ड्राइंग डिजाइन बनाए जाने हेतु श्रुति पुरोहित एवं दीप्ति व्यास के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।
इस दौरान नगर निगम के अधीक्षण यंत्री श्री जी.के. कठिल, स्मार्ट सिटी के अधीक्षण यंत्री श्री नीरज पांडे, उपयंत्री मुकुल मेश्राम, श्रीमती मीनाक्षी शर्मा उपस्थित थे।

Related posts

पश्चिम बंगाल डाक्टरों ने अभिषेक बेनर्जी से बिना शर्त माफ़ी की मांग के लिए पत्र लिखा : अभिषेक की एक पोस्ट से नाराज डॉक्टर

Jansamvad Express Digital

हरियाणा में मतदान की तारीख बदलाव को लेकर राजनेतिक दलों की मांग : चुनाव आयोग जल्द लेगा फैसला

आज से कोटेश्वर महादेव में शिव महापुराण कथा की शुरुआत पंडित प्रदीप मिश्रा ने बैजनाथ महादेव के दर्शन कर लिया आशीर्वाद श्री शिवाय नमस्तुभयम से गुंजायमान हो गया बदनावर

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page