Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

उज्जैन के नागरिकों को दर्शन के लिए पृथक से सुविधा मिलेगी: महापौर महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में लिया निर्णय

उज्जैन: उज्जैन शहर के नागरिकों के लिए महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पृथक से द्वार हो, वे अपना परिचय पत्र दिखाकर बाबा महाकालेश्वर के दर्शन सुगमता से कर सके। यह प्रस्ताव महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में रखा गया था जिसे समिति द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है।
शनिवार को महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक कलेक्टर श्री कुमार पुरूषोत्तम, पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा, निगम आयुक्त श्री रौशन कुमार सिंह, मंदिर प्रशासक श्री संदीप सोनी एवं प्रबंध समिति के सदस्यों की उपस्थिति में हुई। बैठक में महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा उज्जैन शहर के नागरिकों के लिए पृथक से दर्शन व्यवस्था किए जाने के लिए प्रस्ताव रखा गया, जिसमें दर्शन के लिए पृथक द्वार, एवं उज्जैन के नागरिकों को परिचय पत्र के आधार पर मंदिर में अलग द्वार के माध्यम से प्रवेश दिया जाए। जिसमे मंदिर प्रबंध समिति द्वारा प्रस्ताव का स्वागत करते हुए निर्णय को स्वीकृति प्रदान की गई साथ ही यह भी निर्णय हुआ कि नगर निगम के पार्षदों को भी प्रोटोकॉल की सुविधा मिलेगी, जिसका समिति के सदस्यों द्वारा अपना समर्थन दिया गया। उज्जैन शहर के नागरिकों के लिए दर्शन की सुविधा मंदिर के निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के पश्चात मिलेगी जिससे वह किसी भी समय बाबा महाकाल के दर्शन सुगमता पूर्वक कर सकते हैं बस इसके लिए आधार कार्ड की आवश्यकता रहेगी आधार कार्ड दिखाकर उज्जैन के नागरिक बाबा महाकाल के दर्शन का लाभ ले सकेंगे।

Related posts

भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या

भाजपा विधायक गोलू शुक्ला पर प्रकरण दर्ज करने की मांग: कांग्रेस करेगी महाकाल मंदिर प्रशासक कार्यलय का घेराव

Jansamvad Express Digital

MP Politics: कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर बवाल, कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक बोलीं- घंटा फायदा होगा

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page