Jan Samvad Express Digital
Breaking News
फाइल फोटो
FILE PHOTO
Breaking Newsउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

धार्मिक स्थलों एवं उनके आस-पास के कुएं-बावडियों की जांच करें: महापौर ,निगम आयुक्त को दिए जांच के निर्देश

उज्जैन: उज्जैन शहर में ऐसे जितने भी कुएं-बाबडियां जो धार्मिक स्थलों एवं उनके आस-पास है उन सभी की भौतिक स्थिति की जांच की जाएं साथ ही यह भी देखे की यह कुएं-बावडियां ढकी हुई है या उन पर पक्का निर्माण किया गया है।
यह निर्देश महापौर श्री मुकेश टटवाल ने नगर निगम आयुक्त श्री रौशन कुमार ंिसह को दिए महापौर श्री टटवाल ने निर्देशित किया कि धार्मिक स्थलों एवं उनके आस-पास के कुएं-बावडियों की जांच संबंधित क्षैत्र के भवन अधिकारी एवं भवन निरीक्षक से करवाई जाएं तथा स्वयं अधिकारी भी उपस्थित होकर उनका भौतिक सत्यापन करें एवं ऐसे कुएं-बावडियों का चिन्हित करें जहां उन पर पक्का निर्माण किया गया है या वे ढंके हुए है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति या दुर्घटना ना होने पाएं।
महापौर श्री टटवाल ने यह भी निर्देश दिए की शहर में संचालित होने वाली छोटी-बड़ी होटलों में लगे फायर सिस्टम की भी जांच की जाए तथा ऐसे होटल जहां फायर सिस्टम नही लगे है उन्हे फायर सिस्टम लगवाने की समझाई दी जांए एवं उन्हे नोटिस जारी करते हुए फायर सेफ्टी सिस्टम लगवाए।
निगमायुक्त श्री रौशन कुमार सिंह द्वारा महापौर श्री टटवाल के निर्देशो को तत्काल संज्ञान में लेते हुए संबंधित क्षेत्र के भवन अधिकारी एवं भवन निरीक्षकों को निर्देशित किया कि सभी अपने-अपने क्षैत्र में धार्मिक स्थलों एवं उनके आस-पास की कुएं-बावडीयों को चिन्हीत करते हुए उनकी जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करे।

Related posts

हादसे के दो दिन बाद भी नहीं थम रहा लोगो का आक्रोश , दमकल वाहन ने छ: लोगो को रोंदा , तीन की मौत : वाहन चालक गिरफ्तार : क्षेत्र के लोगो में दिख रहा आक्रोश

दिल्ली के मुख्यमंत्री की रिहाई पर फ़िलहाल रोक , हाईकोर्ट पहुंचा ED कोर्ट ने कहा सुनवाई तक आदेश को प्रभावी नहीं माना जाएगा

Jansamvad Express Digital

पिछले एक साल से कचरा वाहन पड़ा कचरे में,,,,, ग्राम पंचायत कुलाला में कचरा वाहन एक साल से पड़ा बंद,,, ग्राम पंचायत सरपंच सचिव की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

Leave a Comment