Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

हरियाणा में मतदान की तारीख बदलाव को लेकर राजनेतिक दलों की मांग : चुनाव आयोग जल्द लेगा फैसला

हरियाणा में 1 अक्टूबर के लिए प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की वोटिंग की तारीख बदल सकती है। भाजपा और इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने चुनाव आयोग को चिट्ठी भेजकर छुटि्टयों और बिश्नोई समाज के धार्मिक कार्यक्रम का हवाला देकर तारीख बदलने की मांग की थी, जिस पर चुनाव आयोग विचार कर रहा है।

संभावना है कि चुनाव आयोग हरियाणा में 1 अक्टूबर के बजाय 7 या 8 अक्टूबर को वोटिंग कराए। ऐसा होने पर जम्मू-कश्मीर की मतगणना की तारीख भी बदल सकती है। इस पर जो भी फैसला होगा, चुनाव आयोग उसका मंगलवार को ऐलान करेगा।

विधानसभा चुनाव की तारीख बदलने को लेकर BJP के अलावा, INLD और बिश्नोई समाज ने लेटर लिखे। इसके बाद चुनाव आयोग ने पत्रों का संज्ञान लिया है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व स्तर के एक नेता ने बताया है कि सोमवार को इस मामले में चुनाव आयोग में मंथन किया जाएगा। इसके बाद मंगलवार को इस पर स्थिति स्पष्ट होगी।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) और इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने चुनाव आयोग को लिखे लेटर में कहा था- छुटि्टयों के दौरान चुनाव हुए तो वोटिंग प्रतिशत पर असर पड़ेगा।

इसके बाद कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘भाजपा की आंखों के तारे (इनेलो) और सितारे (JJP)। जहां भाजपा, वहां इनेलो-JJP।’

दीपेंद्र पर पलटवार करते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा, ‘हकीकत में तो आप ही हो एक-दूसरे के प्यारे, तभी तो राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारे।’

वहीं, कुमारी सैलजा ने कहा, ‘छुट्टी होना तय है, इसलिए छुट्टी का बहाना बना रहे हैं।’

Related posts

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल “कॉर्बेट फॉल” पर्यटकों के लिए खुला

Jansamvad Express Digital

वर्ड एथलेटिक्स चेम्पियनशिप में भारत के नीरज चोपड़ा को गोल्ड पाकिस्तान के नदीम को सिल्वर मिला

Jansamvad Express Digital

इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने हुई सुनवाई: ई-रिक्शा पॉलिसी समेत कई सुझाव मिले; कोर्ट ने कहा- स्वच्छता की तरह पब्लिक अवेयरनेस कीजिए

Leave a Comment