Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsबिहारभागलपुरराज्य

Bhagalpur News: फतेहपुर में संदिग्ध वस्तु में विस्फोट, 4 बच्चे घायल, 2 गंभीर

भागलपुर/शाहकुंड ( sonu kumar )। भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत सजौर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। बच्चों के खेलने के दौरान एक संदिग्ध वस्तु में अचानक विस्फोट हो गया, जिससे चार बच्चे घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार फतेहपुर गांव के शिव मंदिर के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक संदिग्ध वस्तु मिली। बच्चे उसे उठाकर देख ही रहे थे कि अचानक जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट की चपेट में आकर चार बच्चे घायल हो गए। घायलों में अमृता कुमारी पिता महेश सिंह और वैभव कुमार पिता विश्वकर्मा सिंह को अधिक चोट आई है।

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर सजौर थानाध्यक्ष राजेश रंजन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। गंभीर रूप से घायल दो बच्चों को डायल 112 की मदद से जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल मायागंज रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में संदिग्ध वस्तु में रासायनिक पदार्थ होने की आशंका है। हालांकि वस्तु क्या थी और उसमें कौन सा पदार्थ था, इसका खुलासा विशेषज्ञ टीम की जांच के बाद ही हो सकेगा। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस विस्फोट के कारणों और वस्तु के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

 

 

Related posts

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएँगे उज्जैन, महाकाल दर्शन और भर्तृहरि गुफा जाएँगे

Jansamvad Express Digital

गुरु पुष्प नक्षत्र आज : ध्यान रखे और वह ना ख़रीदे जो आपको पहुंचाए नुकसान : आज के दिन सोने की खरीदी होगी लाभ दायक

Jansamvad Express Digital

फिर अलग पहचान बनाने में आगे भेरुगढ़ बटिक  …..बटिक प्रिंट को मिला जीआई टैग मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट कर बधाई दी, कहा- यह हमारे प्रदेश के लिए गौरव

Leave a Comment