Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsचंडीगढ़राज्यराष्ट्रीयहरियाणा

Haryana 645 Cr Scam: चंडीगढ़-मोहाली-पंचकूला में ED की 14 जगह रेड, 24 करोड़ कैश जब्त

हरियाणा में 645 करोड़ का घोटाला: ED की चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला में 14 जगहों पर रेड, 24 करोड़ कैश जब्त

चंडीगढ़/हरियाणा। हरियाणा सरकार की 645 करोड़ रुपये की राशि के कथित गबन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED चंडीगढ़ जोन ने धनशोधन मामले की जांच के तहत चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार ED ने कई बड़े आभूषण कारोबारियों और उनके सहयोगियों के परिसरों पर छापेमारी की, जिनमें इस मामले का कथित बिचौलिया गौरव कंसल भी शामिल है। तलाशी के दौरान ED ने 24 करोड़ 30 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं, साथ ही करीब 22 करोड़ रुपये के बैंक बैलेंस को फ्रीज किया गया है। मौके से कई अहम दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं।

यह पूरा मामला हरियाणा के विकास और पंचायत विभाग के बैंक खातों में हुई अनियमितताओं से जुड़ा है। ये खाते IDFC फर्स्ट बैंक और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में संचालित थे। इस मामले में हरियाणा पुलिस ने फरवरी 2026 में केस दर्ज किया था, जिसके बाद ED ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी।

सूत्रों के मुताबिक इस बैंक धोखाधड़ी और गबन मामले में कई IAS अधिकारियों और अन्य सरकारी कर्मचारियों के शामिल होने की भी आशंका जताई जा रही है। ED की जांच जारी है।

 

 

Related posts

कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी होंगे नेता प्रतिपक्ष , कांग्रेस अध्यक्ष ने की अधिकारिक घोषणा

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल “कॉर्बेट फॉल” पर्यटकों के लिए खुला

Jansamvad Express Digital

स्पेन विदेश मंत्री का भारत दौरा, राष्ट्रपति मुर्मु से करेंगे मुलाकात

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment