Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsदिल्लीदिल्ली -NCRराज्यराष्ट्रीय

दिल्ली के जैतपुर में ननद-भाभी के बीच विवाद, एक ने बालकनी से तो दूसरी ने शाफ्ट में लगाई छलांग

नई दिल्ली |  राजधानी दिल्ली के जैतपुर एक्सटेंशन इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। खड्डा कॉलोनी में दो महिलाओं के बीच हुए झगड़े के बाद दोनों ने ऊंचाई से कूदकर जान देने की कोशिश की। पुलिस ने रविवार को घटना की जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह घटना 2 अक्टूबर की है। खड्डा कॉलोनी में रिश्ते में ननद-भाभी लगने वाली दो महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर तेज विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में एक महिला ने घर की बालकनी से छलांग लगा दी, जबकि दूसरी महिला घर की शाफ्ट (खाली जगह) में कूद गई।

घटना में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को घटना की वजह माना जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

Related posts

श्रावण में महाकाल की पहली सवारी कल, तैयारी पूरी:चांदी की पालकी में निकलेंगे मनमहेश स्वरूप, रामघाट पर होगा जल अभिषेक

तेलंगाना मिनिस्टर मल्ला रेड्डी ने रणबीर की फिल्म प्रमोशन के दोरान दिया विवादित बयान कहा मुंबई पुरानी हो गई अब हैदराबाद की तरफ रुख होगा

Jansamvad Express Digital

लोकसभा को लेकर कांग्रेस आप की गोवा में बनी बात , अगले विधानसभा में भी साथ रह सकती है जोड़ी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment