Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयधर्मराजनीतिराष्ट्रीय

लालकृष्ण आडवानी होंगे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में

यूपी |  अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में BJP के सीनियर नेता लालकृष्ण आडवाणी भी शामिल होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने इसकी जानकारी दी है। इससे पहले खबरें आ रही थीं कि आडवाणी की तबीयत खराब रहती है, इसलिए वे कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।

विश्‍व हिंदू परिषद के अंतरराष्‍ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने 19 दिसंबर को लालकृष्‍ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्‍योता दिया था। आडवाणी और जोशी ने कहा है कि वे समारोह में आने का पूरी कोशिश करेंगे।

वहीं, प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस के शामिल न होने पर पार्टी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन ने कहा कि राम किसी पार्टी के नहीं है। हमारी लड़ाई राम या अयोध्या से नहीं, बीजेपी से है। कुछ लोग कांग्रेस को वामपंथी रास्ते पर ले जा रहे हैं। मैं चाहता हूं कि कांग्रेस नेतृत्व को अयोध्या न जाने के फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।


 

Related posts

मोहन सरकार के मंत्री करेंगे सावन के पहले सोमवार पर बाबा की पालकी का पूजन

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 10 वी और 12 वी कक्षा में 100 प्रतिशत परिणाम

रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेने प्रभावित

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment