Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsदिल्लीदिल्ली -NCRराज्यराष्ट्रीय

CM Mohan Yadav ने PM Modi से की मुलाकात, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 के लिए दिया आमंत्रण

नई दिल्ली/भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आत्मीय भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त किया और प्रदेश के विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री को मध्यप्रदेश में चल रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और निवेश के क्षेत्र में हो रही प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है और औद्योगिक विकास व रोजगार सृजन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वर्ष 2027 में मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाले *ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS 2027)* के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया।

साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हाल ही में शुरू की गई *‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’* के बारे में भी प्रधानमंत्री को जानकारी दी। उन्होंने 17 सितंबर से प्रदेश में संचालित *‘सेवा संकल्प अभियान’* के तहत आयोजित हो रही विभिन्न गतिविधियों और जनकल्याण कार्यक्रमों की भी जानकारी साझा की।

 

 

Related posts

बांध विस्थापन के नाम पर शासन को 05 करोड़ की चपत लगाने के मामले में लोकायुक्त ने दर्ज किया मामला

Jansamvad Express Digital

“सफलता की कहानी” स्वनिधि योजना से स्वयं का व्यवसाय प्रारम्भ कर सके महेश

इंदौर से उज्जैन चलेगी भस्म आरती एक्सप्रेस , देर रात को इंदौर से उपलब्ध होगी बस

Leave a Comment