- उज्जैन को 255 करोड़ के अत्याधुनिक डेयरी प्लांट की सौगात
- अमित शाह करेंगे डिजिटल भूमि-पूजन
उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से उज्जैन को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मध्यप्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ द्वारा उज्जैन में 255 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक डेयरी प्लांट स्थापित किया जा रहा है। केन्द्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को भोपाल से इस प्लांट का डिजिटल भूमि-पूजन करेंगे।
170 करोड़ अनुदान देगी सरकार
इस परियोजना की कुल लागत 255 करोड़ है, जिसमें से 170 करोड़ रुपये राज्य शासन अनुदान के रूप में देगा, जबकि 85 करोड़ रुपये दुग्ध संघ द्वारा ऋण के रूप में जुटाए जाएंगे। इसे अगले दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
3 लाख लीटर से होगी शुरुआत
शुरुआत में प्लांट की क्षमता 3 लाख लीटर प्रतिदिन रहेगी, जिसे भविष्य में बढ़ाकर 5 लाख लीटर प्रतिदिन तक किया जाएगा।प्लांट में 1.50 लाख लीटर पैक्ड मिल्क, 25 हजार लीटर दही, 10 हजार लीटर लस्सी/छाछ और 10 मीट्रिक टन घी का प्रतिदिन उत्पादन होगा।
मध्यप्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ के एमडी जयदेव बिस्वास ने बताया कि यह प्लांट उज्जैन और आसपास के दुग्ध उत्पादकों के लिए वरदान साबित होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

