Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की बैठक आज : लड्डू प्रसाद के पैकेट विवाद पर आज लिया जा सकता है कोई निर्णय

उज्जैन | विश्व प्रसिद्द महाकालेश्वर मंदिर की व्यवस्थाओ को लेकर  श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक आज रविवार को  होगी। इसमें मंदिर में हो रहे निर्माण और आगामी पर्व पर महाकाल की सवारी की व्यवस्था पर चर्चा की जाएगी। बैठक मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं जिला  कलेक्टर नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में  होगी।

बैठक में अध्यक्ष के साथ मंदिर समिति के सदस्य मंदिर प्रशासक भी मोजूद रहेंगे | आज होने वाली बैठक में महाकाल  मंदिर के लड्डू प्रसाद के पैकेट पर मंदिर के फोटो को लेकर अक्सर होने वाले विवाद को लेकर भी चर्चा होगी आज मंदिर प्रसाद के पैकेट की नई   डिजाइन तय हो सकती है।

लड्डू प्रसाद के पेकेट का मामला हाईकोर्ट पहुंचा

महाकाल मंदिर में लड्‌डू प्रसाद पैकेट पर मंदिर की फोटो को लेकर आपत्ति जताई जा चुकी है। मामला हाईकोर्ट भी पहुंचा था। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने मंदिर समिति को तीन महीने में मामले का निराकरण करने के लिए कहा था। 19 अप्रैल 2024 को महंत सुखदेवानंद ब्रह्मचारी गुरु श्रीमहंत योगानंद, ब्रह्मचारी श्री शंभु पंच अग्नि अखाड़ा इंदौर और पंडित शरद कुमार मिश्र, गुरु श्री स्वामी राधाकान्ताचार्य जी महाराज श्री दुर्गाशक्ति पीठ ने इंदौर हाई कोर्ट में याचिका लगाई। इसमें महाकाल मंदिर के लड्डू प्रसादी के पैकेट पर महाकाल मंदिर, ओंकारेश्वर और ऊँ छापने को गलत बताया गया।

Related posts

 भारत में रेल क्रांति: PM मोदी आज दिखाएंगे देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी!

Jansamvad Express Digital

इधर तबादला उधर हिरासत ….डीपीएफ गबन मामले में उज्जैन पुलिस की बड़ी कार्रवाही जेल अधीक्षक के तबादले के साथ ही पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

5 लाख रोज का सट्टा लगाता था रिपुदमन , सटोरियों से महीने की वसूली करता था जगदीश

Leave a Comment