Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

DAV छात्रसंघ चुनाव में धांधली का आरोप: NSUI प्रत्याशी सौरभ सेमवाल को हराने के लिए प्रशासन का दुरुपयोग, कांग्रेस ने फूंका पुतला

देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज के बहुचर्चित छात्रसंघ चुनाव के बाद अब चुनावी नतीजों पर सियासी बवाल शुरू हो गया है। सोमवार को संपन्न हुए चुनाव में गड़बड़ी और प्रशासनिक हस्तक्षेप के गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

कांग्रेस समन्वय समिति के अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र पोखरियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पलटन बाजार में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया। इस दौरान सरकार विरोधी नारेबाजी भी की गई।

क्या है कांग्रेस का आरोप?

कांग्रेस का सीधा आरोप है कि एनएसयूआई के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सौरभ सेमवाल को हराने के लिए सुनियोजित साजिश रची गई। धामी सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन और पुलिस ने चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित किया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की पहली पाठशाला होती है। यहां मतपेटी पर प्रशासन का पहरा और पुलिस का दबाव लोकतंत्र के लिए खतरा है। अगर छात्रसंघ चुनाव में ही निष्पक्षता पर सवाल खड़े होंगे तो छात्रों के अधिकारों की रक्षा कौन करेगा?

निष्पक्ष जांच की मांग

कांग्रेस ने पूरे घटनाक्रम की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच और चुनाव में सामने आई शिकायतों व अनियमितताओं की जांच की मांग उठाई है। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी और किसी भी तरह की धांधली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शन में ये रहे मौजूद

पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रदेश महामंत्री इशिता, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजय प्रताप मल्ला, कुलदीप कोहली, महीपाल शाह, ओमप्रकाश सती, संग्राम सिंह पुंडीर, पार्षद रोबिन त्यागी, आयुष गुप्ता, इतात खान, प्रदेश सचिव देवेंद्र सिंह, रितेश छेत्री, आशीष भट्ट, संजय थापा, पीयूष जोशी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

मनोहर लाल G20 ऊर्जा प्रचुरता मंत्रिस्तरीय बैठक में लेंगे हिस्सा

Jansamvad Express Digital

सालो के बाद पहली बार डोडा पहुँच रहे देश के प्रधानमंत्री: डोडा में मोदी की रेली , 18 सितम्बर को होना है वोटिंग

Jansamvad Express Digital

रूसी राइफल्स में देरी की वजह से भारत ने अमेरिका को 73 हजार अमेरिकी राइफल्स का ऑर्डर दिया :₹837 करोड़ में डील हुई; 2019 में 647 करोड़ में 72,400 राइफल्स मंगाई थीं

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page