Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

रूसी राइफल्स में देरी की वजह से भारत ने अमेरिका को 73 हजार अमेरिकी राइफल्स का ऑर्डर दिया :₹837 करोड़ में डील हुई; 2019 में 647 करोड़ में 72,400 राइफल्स मंगाई थीं

भारत ने अमेरिका से 73,000 सिग सॉह (Sig Sauer) असॉल्ट राइफल्स का दूसरा ऑर्डर दिया। टाइम्स ऑफ इंडिया के सूत्रों के मुताबिक इस डील को भारत ने 837 करोड़ रुपए में साइन किया है। इससे पहले फरवरी 2019 में फास्ट-ट्रैक खरीद के तहत भारत ने 647 करोड़ रुपए में 72,400 SiG-716 राइफल्स का ऑर्डर दिया था।

राइफल्स की दूसरी खरीद को दिसंबर 2023 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुआई में डिफेंस ऐक्विजिशन काउंसिल (DAC) ने मंजूरी दी थी। इसकी डिलीवरी के बाद भारतीय सेना के पास 1.45 लाख से ज्यादा सिग सॉह 716 असॉल्ट राइफल्स हो जाएंगी।

रूसी राइफल्स में देरी की वजह से भारत ने अमेरिका को ऑर्डर दिया था
2018-19 में राइफल्स की बढ़ती जरूरत के लिए भारत ने रूस से AK-203 राइफल्स का ऑर्डर दिया था, लेकिन इस ऑर्डर को मिलने में देरी के चलते भारत ने फरवरी 2019 में अमेरिकी फर्म सिग सॉह से राइफल्स की डील की थी। 72,400 राइफल्स के पहले ऑर्डर में सेना को 66,400, एयरफोर्स को 4,000 और नेवी को 2,000 राइफल्स दी गई थीं। ये राइफल चीन और पाकिस्तान सीमा पर तैनात पैदल सैनिकों को दी जा रही हैं। ये धीरे-धीरे इनसास राइफल की जगह लेंगी।

Related posts

अतीक अहमद को लेकर रवाना हुई उत्तर प्रदेश पुलिस , अतीक को एनकाउंट का सता रहा डर

Jansamvad Express Digital

मध्यप्रदेश में आप का शंखनाद , ग्वालियर में केजरीवाल और भगवंत मान ने भरी हुंकार

Jansamvad Express Digital

यूक्रेन पीस समिट में जुटे 90 देशों के प्रतिनिधि:मेलोनी ने कहा- यूक्रेन को उसकी जमीन से बेदखल करना चाहता रूस

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment