Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

कहावत थी ऊपर से आई मौत-सही होती देख भी ले , दिल्ली के एक युवक की अनसोची मौत :वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली |  दिल्ली के करोल बाग इलाके में एक बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से एयर कंडीशनर यूनिट गिरने से एक युवक की मौत हो गई। एक घायल है। घटना शनिवार (17 अगस्त) को शाम लगभग 7 बजे की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब सामने आया है।

वीडियो में दिखा कि एक लड़का बिल्डिंग के नीचे स्कूटी पर बैठा था। बगल में उसका एक दोस्त खड़ा था। दोनों बातचीत कर रहे थे। फिर दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया। तभी अचानक स्कूटी सवार युवक के सिर पर AC की आउटडोर यूनिट गिर गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में दोनों दोस्त घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां स्कूटी सवार युवक को मृत घोषित कर दिया गया। उसके दोस्त के हाथों में चोट लगी है। हालांकि, वह खतरे से बाहर है।

Related posts

महू के थाना प्रभारी के 27 वर्षीय पुत्र की कार्डियक अरेस्ट आने से मौत …पेपर पढने के दोरान आई खांसी और चली गई जान

लाड़ली बहना के सामने कांग्रेस ने जारी की नारी सम्मान योजना,उज्जैन में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने महिलाओ के फार्म भरे

Jansamvad Express Digital

बाबा महाकाल आज भक्तों को दर्शन देने दो बार नगर भ्रमण पर निकलेंगे: 7 घंटे के अंतराल में दो सवारी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page