Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

भाजपा ने मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवारो के नाम का एलान किया , उज्जैन के संत उमेश नाथ महाराज का भी नाम घोषित

उज्जैन | इस साल राज्य सभा के कई सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है जिनके खाली खोने वाले पदों को लेकर राजनेतिक दलों ने अपने उम्मीदवारो के नाम का चयन करना शुरू कर दिया है मध्यप्रदेश से भी राज्यसभा के लिए पद खाली हो रहे है जिसको लेकर भाजपा और कांग्रेस अपने उम्मीदवारो का चयन कर रही है |

भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को मध्यप्रदेश के लिए अपने चार उम्मीदवारो के नाम का एलान कर दिया है जिसमे धार्मिक नगरी उज्जैन से एक संत को भी अवसर दिया है , वाल्मीकि समाज के संत और वाल्मीकि आश्रम के पीठाधीश्वर संत उमेश नाथ महाराज का नाम शामिल है जिन्हें मध्यप्रदेश की खाली हो रही राज्यसभा सीट के लिए चुना गया है {

उज्जैन के वाल्मीकि धाम आश्रम के प्रमुख पीठाधीश्वर बाल योगी संत उमेश नाथ जी महाराज को बीजेपी के द्वारा  राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने की खबर जैसे ही सामने आई संत समाज में उत्हैसाह का माहोल देखने को मिला । उमेश नाथ जी महाराज वाल्मीकि समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनके पास आरएसएस प्रमुख से लेकर अमित शाह तक आशीर्वाद लेने आ चुके हैं। सिंहस्थ कुंभ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संत उमेश नाथ जी महाराज के साथ समरसता नहान भी किया था।

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय समिति ने मध्यप्रदेश के लिए राज्यसभा सीट की घोषणा की। इसमें वाल्मीकि समाज से आने वाले संत उमेश नाथ महाराज का नाम घोषित किया। इसके साथ मध्य प्रदेश से डॉ एल मरुगन माया नारोलिया ,बंसीलाल गुर्जर के नाम शामिल है।

Related posts

उत्तरप्रदेश की रायबरेली सीट से राहुल गाँधी ने जमा किया नामांकन फार्म

भोपाल- पुलिस महानिदेशक ने ली प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

डॉ मोहन यादव बोले राहुल गाँधी जी मर्यादा में रहो : लाड़ली बहनों को मिलेगा 7 अगस्त को रक्षाबंधन गिफ्ट

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page