Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मध्यप्रदेश बजट सत्र का आज छठा दिन ,फसल नष्ट के बाद मुआवजा ना मिलने का मुद्दा उठाएगी कांग्रेस

मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज यानी बुधवार को छठवां दिन है। सुबह 11 बजे से विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी। प्रश्नकाल के बाद नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत विभागीय पत्रों को सदन के पटल पर रखेंगे। कांग्रेस विधायक अलग-अलग इलाकों में ओला-पाले से खराब हुई फसलों का मुआवजा ना मिलने का मामला उठाएंगे। कांग्रेस विधायक सुरेश राजे, ओमकार सिंह मरकाम, लखन घनघोरिया, हेमंत कटारे और रामसिया भारती इस मामले को उठाएंगे।

ध्यानाकर्षण में 14 विधायक उठाएंगे मामले

विधानसभा में 14 विधायक ध्यानाकर्षण के जरिए अपने क्षेत्र से जुडे़ मुद्दे उठाएंगे। कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत सरकारी मेडिकल कॉलेजों में डीन की भर्ती में आरक्षण नियमों का पालन ना करने का मामला उठाएंगे। टीकमगढ़ विधायक यादवेंद्र सिंह एमपी बोर्ड की सप्लीमेंट्री परीक्षा देने से वंचित रहने वाले स्टूडेंट्स का मामला उठाएंगे। याचिकाओं के जरिए 53 विधायक सवाल पूछेंगे।

Related posts

864 करोड़ की लागत से उज्जैन में होगा 29 किलोमीटर लम्बे घाटो का निर्माण : आज सीएम करेंगे योजना का भूमिपूजन

Jansamvad Express Digital

अगर घर में कोई समान नही आ रहा काम तो लेकर आए RRR सेंटर भोरासा

कांग्रेस को बड़ा झटका राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म, मोदी सरनेम मामले में दो साल की सजा मिलने के बाद एक्शन

Leave a Comment