Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयभोपालभोपाल संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी आवेदकों की समस्याएं, 140 आवेदन हुए प्राप्त

भोपाल || भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में एडीएम प्रकाश नायक ने मंगलवार को जिले से जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया। जनसुनवाई में आए नागरिकों से 140 आवेदन प्राप्त हुए। इस मौके पर एसडीएम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।  एडीएम श्री नायक ने जनसुनवाई में आए हर एक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया।

उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील रूख अपनाते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Related posts

Care CHL अस्पताल में लगी आग

jansamvadexpress

अमेरिका के शिकागो में फायरिंग में 7 की मौत:एक ही परिवार के थे सभी मृतक; 23 साल के आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

jansamvadexpress

LPG संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन:सदनों:में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का नोटिस दिया

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token